फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   education

व्हाट्सएप ग्रुप से 250 अभिभावकों ने शुरू कराई ऑनलाइन शिक्षा

Mon, 27 Apr 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
education
औरैया। लॉकडाउन के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इसके चलते विद्यालय व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर अभिभावक, एसएमसी (अभिभावकों की शिक्षा समिति) अध्यक्ष सदस्य, ग्राम प्रधान को जोड़कर बच्चों को मीना रेडियो कार्यक्रम, पोस्टर, आओ अंग्रेजी सीखे कार्यक्रम आदि प्रेषित कर बच्चों को पढ़ाने का काम कर रहे है।
विज्ञापन

दस अप्रैल को महानिदेशक को मिलने वाली रिपोर्ट से असंतुष्ट नजर आए। इसमें मिलने वाली रिपोर्ट में प्रतिभागी अभिभावक, शिक्षक, लाभार्थी विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम थी। जिसके बाद इस आकड़े को जल्द से जल्द बढ़ाने के निर्देश मिलने के बाद जिले के एसआरजी द्वारा शिक्षकों को प्रेरित किया गया और मात्र 12 दिनों में अभिभावक व्हाट्सएप ग्रुप में संख्या 35 से बढ़कर 250 पहुंच गई।
विज्ञापन

उधर, मुरादगंज के अलीपुर स्थित श्रीराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत होने पर प्रबंधन ने विद्यार्थियों से जुड़ने की अपील की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम गोविंद पांडेय ने बताया कि कक्षाओं से जुड़ने के इच्छुक विद्यार्थी 7417453928 और 9084097811 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर जुड़ सकते हैं। वहीं, कंचौसी में मानस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनुरूद्ध प्रताप सिंह ने लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन शिक्षा देने के लिए सुविधा देना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed