{"_id":"7ca868dfe3a5370e7805677a0b7b3181","slug":"educated-girl-light-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर की....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर की....
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 13 Mar 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड सहार के ग्राम मानधवन के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने गांव में स्कूल चलो रैली निकाली। बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाऐंगे...., पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर की....बिना पढ़े कक्का घर घर खाएं धक्का... जैसे कई नारों से रैली में शामिल बच्चों ने अभिभावकों को जागरूक किया।
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय मानधवन से प्रारंभ हुई स्कूल चलो रैली को संकुल प्रभारी श्रीमती सीता देवी की मौजूदगी में रवाना किया गया।
प्रधानाध्यापिका बबिता गुप्ता ने कहा कि शिक्षित बेटे बेटियां हमारे देश का भविष्य उज्ज्वल कर सकते हैं। इसके लिए सभी अभिभावकों को जागरूक होकर अपने बेटे बेटियों को स्कूल अवश्य भेजना चाहिए। उन्होंने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के बारे में बताया।
विज्ञापन
संकुल प्रभारी सीता देवी, प्रधानाध्यापिका बबिता गुप्ता के साथ इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेश यादव, श्रीमती सुधा, शिखा, नरेंद्र सिंह, रामसिंह, राजीव कुमार, राजेश कुमार, श्रीमती मिथलेश, श्रीमती प्रीती वर्मा आदि मौैजूद रहे।
विज्ञापन