{"_id":"7418b8a4de94ced36895cf56374856ee","slug":"edification-of-young-people-to-stay-away-from-drug-abuse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को नशाखोरी से दूर रहने की नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को नशाखोरी से दूर रहने की नसीहत
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 18 May 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता इंटर कालेज में रविवार को योग दिवस की तैयारी पर प्रशिक्षण जारी रहा। तीसरे दिन प्रशिक्षक एवं समाजसेवी विजय सिंह भारती ने योग प्रार्थना, प्राणायाम, आसन, मर्कट आसन, कपाल भारतीय, अनुलोम- विलोम आदि का प्रशिक्षण दिया। उन्हाेंने युवाओं को नशाखोरी आदि से दूर रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन
प्रशिक्षण दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाना है।
प्रशिक्षण में विद्यालय के एनसीसी कैडेटस, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्र छात्राएं, खिलाड़ी तथा जनता महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटस सहित 100 से अधिक प्रतिभागियाें ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी होशियार सिंह राजपूत, एनसीसी अधिकारी सुधीर दुबे, स्काउट प्रभारी शिव प्रकाश दुबे, संदीप बाथम, वीरेश सिंह, पुनीत पाठक, छोटेलाल, श्रीमती सीमा त्रिपाठी, एवं प्रज्ञा मिश्रा आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन