{"_id":"68dd698c661b906003008168","slug":"eco-club-will-help-children-develop-their-talents-auraiya-news-c-211-1-aur1007-132404-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ईको क्लब से बच्चों में निखरेंगी प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ईको क्लब से बच्चों में निखरेंगी प्रतिभाएं
Wed, 01 Oct 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
औरैया। परिषदीय स्कूलों में बच्चों के विकास के लिए ईको क्लब का गठन किया जाएगा। इसके लिए शासन ने बजट जारी किया है। क्लब के जरिए छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, टीम वर्क और रचनात्मकता के साथ विषयवार ज्ञान भी मिलेगा। बच्चों के लिए क्लब गठन की कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। ईको क्लब के विद्यार्थियों को पौधे लगाने, स्वच्छता अभियान, बागवानी और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
शासन स्तर से जारी हुई धनराशि के बाद बीएसए ने ईको क्लब के गठन के निर्देश सभी पीएमश्री विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को दिए गए हैं। क्लब में जिम्मेदारी संभालने वाले बच्चों के नाम फ्लैक्स बोर्ड पर दर्ज किए जाएंगे। स्कूल परिसर में पौधरोपण के साथ स्वच्छ वातावरण बनाने पर जोर रहेगा। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के लिए रैली भी निकाली जाएगी। ईको क्लब गठन पांच-पांच हजार रुपये की दर से प्रत्येक विद्यालय को धनराशि भेज गई है। सभी प्रधानाध्यापकों से क्लब बनाकर स्वीकृत धनराशि का उपयोग करने व प्रमाण-पत्र जमा करना होगा।
बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि पीएमश्री स्कूलों में 5-5 हजार रुपये ईको क्लब गठन को लेकर दिए गए हैं। जल्द ही ईको क्लब की गतिविधि शुरू कराई जाएंगी। प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।