{"_id":"8a10aed4c57622e55721272dbcc3dff6","slug":"during-the-inspection-found-substandard-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण के दौरान घटिया मिला काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण के दौरान घटिया मिला काम
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना के आदर्श नगर मोहल्ले में नगर पंचायत द्वारा बनवाई गई गुणवत्ता विहीन सड़क की शिकायत पर डीएम ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मानक विहीन सड़क पाए जाने पर आरईएस व पीडब्लूडी के अधिकारियों को सैंपल भरकर उपयोग की गई सामग्री की जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट में शिकायत सही पाए जाने पर डीएम ने रिकवरी किए जाने के आदेश दिए हैं। डीएम ने तीन अन्य सड़कों का भी निरीक्षण किया।
गुरुवार को डीएम माला श्रीवास्तव को बिधूना नगर पंचायत द्वारा आदर्श नगर मोहल्ले में बनाई गई 300 मीटर की सड़क में मानकों की अनदेखी किए जाने की शिकायत मिली थी। डीएम ने एडीएम एके सिंह, एसडीएम बिधूना मदन चंद्र, आरईएस, पीडब्लूडी, ईओ नगर पंचायत, जेई नगर पालिका के साथ उक्त सड़क की गुणवत्ता परखी।
विज्ञापन
डीएम ने शिकायत को सही पाया। मानक विहीन सड़क देखते ही डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने नगर पंचायत कर्मी व एसडीएम बिधूना की क्लास लगाई।
वहीं मौके पर मौजूद आरईएस व पीडब्लूडी के अधिकारियों से सड़क निर्माण में उपयोग की गई सामग्री का सैंपल भरकर जांच कराए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने एसडीएम बिधूना मदन चंद्र दुबे को सड़क निर्माण में खर्च की गई धनराशि का भी ब्यौरा तलब किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कहा कि सड़क के निर्माण में मानक को दरकिनार कर निर्माण कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएम माला श्रीवास्तव ने क्षेत्र की तहसील रोड पर डूडा द्वारा बनाई गई दो इंटरलॉकिंग रोड, एक अन्य इंटरलॉकिंग रोड की गुणवत्ता देखी। जिसमें खराब निर्माण कार्य पर नाराजगी जताई। साथ ही दोबारा निर्माण कराने के निर्देश दिए।