फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Durga Puja preparations begin, idols adorn shops

Auraiya News: दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू, दुकानों पर सजीं मूर्तियां

Fri, 19 Sep 2025 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 19 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Durga Puja preparations begin, idols adorn shops
बिधूना। नवदुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 22 सितंबर को पंडालों में दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना के लिए मूर्ति की दुकानें सज गई हैं। इसके अलावा मंदिरों की सजावट व साफ-सफाई का काम भी जोरों से चल रहा है।
विज्ञापन

22 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्रि को लेकर कस्बे में भगत सिंह चौराहा, किशनी रोड, रुरुगंज व दिबियापुर रोड पर दुर्गा प्रतिमाओं की बिक्री शुरू हो गई है। खरीदने के लिए लोगों का आना शुरू हो गया है। वहीं, दुर्गा प्रतिमा लगाने के लोग तहसील व थानों से अनुमति भी ले रहे हैं। बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार मूर्तियों की कीमतें बढ़ी हैं। पांच फीट की प्रतिमा पिछले वर्ष साढ़े चार हजार रुपये में मिल जाती थी। इस बार उसके दाम पांच हजार रुपये तक पहुंच गए हैं। मूर्ति दुकानदार आलोक व कलावती ने बताया कि रंग से लेकर मिट्टी भी महंगी हो गई है।
विज्ञापन

अन्य कच्चा माल भी बीते वर्ष की अपेक्षा महंगा मिल रहा है। मूर्ति को तैयार करने में काफी समय लग जाता है। डेढ़ माह पूर्व से ही मूर्तियों का निर्माण शुरू कर दिया था। इस सप्ताह से बुकिंग की प्रक्रिया में तेजी आई। बताया कि इस बार 300 से लेकर पांच हजार रुपये कीमत तक की मूर्तियों के भाव हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed