फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Durga idol damaged in Paigambarpur, villagers angry

Auraiya News: पैगंबरपुर में दुर्गा प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

Sun, 29 Mar 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 29 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Durga idol damaged in Paigambarpur, villagers angry
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव एमा पैगंबरपुर में अराजकतत्वों ने मंदिर में स्थापित मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दीं। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

गांव एमा पैगंबरपुर के बाहर एक बाग में स्थित मंदिर में मां दुर्गा और अन्य देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। शनिवार शाम जब गांव की महिलाएं दीपक जलाने और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचीं, तो वहां प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलीं। महिलाओं ने तुरंत इसकी जानकारी गांव वालों को दी।
विज्ञापन

मूर्तियां खंडित होने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया। तनाव की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलते ही प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed