{"_id":"c4f199db53fb9c519251865f3e9d9044","slug":"durga-devotees-descended-awakening-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां दुर्गा जागरण में उमड़े भक्तजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां दुर्गा जागरण में उमड़े भक्तजन
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 23 Mar 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
कलक्टरी रोड पर दुर्गा जागरण कार्यक्रम में कलाकारों ने मां दुर्गा के भक्तिगीतों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। मां मुरादें पूरी कर दे हलवा बांटूंगी..., भेजा है बुलावा तूने शेरा वालिए... तू ही अंबे जगदंबेे शेरावाली... जैसे कई भक्तिगीतों से गायकों ने पूरी रात झुमाया।
विज्ञापन
आयोजक सुनील दत्त शर्मा ने मां अंबे के दरबार की आरती उतारी। जागरण के समापन पर रविवार सुबह प्रसाद वितरण किया गया।
सुधीर दत्त शर्मा, अजय गुप्ता, नवीन पोरवाल, मनीष गुप्ता, संजू गुप्ता आदि मौजूद रहे। इधर, चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन नगर क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में श्रृद्धालुओं का सैलाब सुबह से ही उमड़ता दिखा। गहेसर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां महामाई मंदिर में श्रृद्धालुओं ने माथा टेककर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन