फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dumper stuck at the crossing, jammed

क्रासिंग पर डंपर फंसे, लगा जाम

Thu, 09 Jun 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dumper stuck at the crossing, jammed
क्रासिंग पर फंसे डंपर। संवाद - फोटो : AURAIYA
कंचौसी (औरैया)। रेलवे स्टेशन कंचौसी पर गुरुवार दोपहर 11 बजे क्रासिंग पर डंपरों के फंसने से सीमांचल एक्सप्रेस 25 मिनट तक खड़ी रही। रेलवे कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रासिंग खाली कराकर फाटक बंद कराया। इसके बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना की गई।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर 11 बजे गिट्टी लेकर रसूलाबाद की ओर जा रहा और सामने से आया डंपर क्रासिंग पर फंस गया। दोनों वाहनों की वजह से क्रासिंग पर जाम लगने लगा। इसी बीच नई दिल्ली से सिक्किम जा रही सीमांचल एक्सप्रेस आने की सूचना स्टेशन को मिली।
विज्ञापन

वाहनों के ट्रैक पर होने के कारण फाटक नहीं बंद हो सका और ट्रेन को स्टेशन के पीछे डाउन ट्रैक पर रोका गया। रेलवे कर्मचारियों ने 25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों डंपरों को आगे-पीछे कराकर फाटक बंद करवाया। इसके बाद सीमांचल एक्सप्रेस को रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर महेंद्र बाबू ने बताया कि क्रासिंग बंद न होने की वजह से सीमांचल एक्सप्रेस 25 मीनिट तक डाउन ट्रैक पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed