फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dumper collision Teenager killed, man injured

डंपर की टक्कर से किशोरी की मौत, युवक घायल

Tue, 11 Oct 2016 12:22 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 11 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Dumper collision Teenager killed, man injured
demo pic
सदर कोतवाली की देवकली चौकी के पास बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को मौके पर मौजूद लोगों ने सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। टक्कर मारने के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


देवकली चौकी क्षेत्र के कसबा खानपुर निवासी वसीर पुत्र सलीम (22) बाइक पर गुड्डन (16) पुत्री मुन्ना खां के साथ यमुना पुल की तरफ से खानपुर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक मंगला काली मंदिर गेट के सामने पहुंची। पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार किशोरी गुड्डन पहिए के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक युवक वसीर टक्कर लगने से सड़क पर बाइक सहित जा गिरा। उसके सिर में चोट आई। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


टक्कर लगते देख मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल युवक वसीर को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही देवकली चौकी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। जहां पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सौ शैय्या अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। वहीं अस्पताल में मौजूद वसीर का कहना था कि वह किसी भी लड़की को साथ नहीं ले गया था। उधर टक्कर मारने वाले डंफर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि मामला जानकारी में है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed