फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Due to the storm and rain, electricity was cut off in more than 200 villages.

Auraiya News: आंधी-बारिश से 200 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल

Fri, 29 May 2026 10:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 29 May 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Due to the storm and rain, electricity was cut off in more than 200 villages.
औरैया/बिधूना। बृहस्पतिवार रात आई तेज आंधी और बारिश के बाद कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। इसकी चपेट में आई बिजली लाइनों में कई जगह फॉल्ट हुए।
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर तो बिजली के पोल टूट गए। सुबह बहाल हुई बिजली से 200 गांवों को 10 घंटे बाद बिजली मिल सकी। जबकि तीन फीडरों के करीब 100 गांव को 12 घंटे बाद बिजली सप्लाई मिल सकी।

आंधी के बीच उपकेंद्रों से बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। बहाल करने पर फॉल्ट की दिक्कत सामने आई। इस पर फीडर स्तर से लाइनमैनों की टीमें काम में जुटे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि रात में आई आंधी व पानी के बाद पांच फीडरों की बिजली गुल हो गई थी। जिनमें दो की व्यवस्था शुक्रवार तड़के शुरू हो गई जबकि पुर्वा सुजान, हरचंदपुर व अटसू फीडरों की सप्लाई दोपहर करीब 12 बजे बहाल हो सकी।
विज्ञापन

बिधूना में करीब 35 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। रूपपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई महेंद्र प्रसाद ने बताया कि रात करीब 10ः30 बजे तेज आंधी के साथ हुई बारिश से कई स्थानों पर विद्युत लाइनें प्रभावित हो गई थीं। पेड़ गिरने से तार टूट गए और फीडरों की सप्लाई बंद करनी पड़ी। सुबह करीब आठ घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीरतपुर फीडर समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली पूरी रात बाधित रही। जागूपुर कल्याणपुर, नगला मोहन, पूर्वा मुले, रावतपुर, भिखरा, खरगपुर, भोसरा, रामदासपुरा, रामपुर बामपुर सहित करीब 35 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। बहादुरपुर क्षेत्र में भी पेड़ गिरने से विद्युत लाइनें प्रभावित हुईं। सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच सभी प्रभावित गांवों में बिजली सप्लाई चालू हुई।
-----

बेला क्षेत्र में 14 घंटे बाद आई बिजली
बेला। पुर्वा सुजान उपकेंद्र के तहत सभी गांवों में रात लगभग 11 बजे से लाइट नहीं आई है। ग्रामीण लगातार बिजली कर्मियों से फोन पर संपर्क करते रहे। रात के समय 33 केवीए की विद्युत लाइन में खराबी आने के कारण विद्युत सप्लाई चालू नहीं हो सकी। बिजली न आने से नंदपुर, कोहराई, नौसारा, नीमहार, मल्हौसी, शिवपुरी सहित करीब 30 गांवों की बिजली शुक्रवार की दोपहर करीब 14 घंटे बाद आई। नंदपुर निवासी ग्रामीण पंकज राजपूत ने बताया कि रात भर बिजली न आने से कई गांवों के लोग परेशान रहे। (संवाद)
----

दिबियापुर में सुबह चार बजे बहाल हुई बिजली
दिबियापुर। आंधी-बारिश के कारण दिबियापुर नगर में रात की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति न होने से इनवर्टर भी बोल गए। रात में विद्युत फॉल्ट सुधारने के लिए जुटे रहे। सुबह चार बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई अरुण वर्मा ने बताया कि रात में आंधी पानी के बाद बिजली बाधित हो गई थी। इसके बाद कर्मचारियों ने रात में ही फाल्ट को दुरुस्त किया। नगर की विद्युत व्यवस्था करीब छह घंटे बाद चालू हो सकी। (संवाद)
-----

आठ गांवों की बिजली रात भर रही गुल
कंचौसी। कंचौसी क्षेत्र में बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन तेज आंधी के कारण कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। असेनी पावर हाउस से जुड़े नौगवा फीडर, बिहारीपुर उपकेंद्र एवं कंचौसी उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
जिससे नौगवा, अमरपुर, पुरवा महिपाल, हरतौली, मुरलीपुरवा, रोशनपुर, बिनपुरपुर, सहायपुर के अलावा कई गांव अंधेरे में डूब गए। तेज हवाओं के कारण बिजली लाइनों में फॉल्ट आने और तारों पर पेड़ व टहनियां गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। जेई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि फॉल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)

----
अटसू में 15 घंटे बाद मिली आपूर्ति

अटसू/एरवाकटरा। विद्युत उपकेंद्र में रात 10 बजे तेज हवा के बाद बड़ी लाइन ब्रेकडाउन हो गया। इससे चार फीडर सांफर, सबलपुर, बल्लापुर एवं अटसू सहित 110 गांव के लोगों को 15 घंटे तक आपूर्ति नहीं हो पाई। इस समस्या से करीब 110 गांव के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे फीडर से आपूर्ति चालू की गई।
एरवाकटरा में विद्युत उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। रात करीब 12 बजे उमरैन, गाजीपुर, एरवाकटरा, समायन और दोबामाफी फीडरों की विद्युत सप्लाई रोक दी गई। आंधी के दौरान समायन फीडर के गांव नगरिया तथा एरवाकटरा फीडर के गांव एरवापछेला में एक-एक विद्युत पोल टूट गया। इससे कई गांवों में शुक्रवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बारिश थमने के बाद सुबह पेट्रोलिंग टीम ने फीडरों की सप्लाई बहाल की। उमरैन फीडर की बिजली करीब 7 घंटे 30 मिनट बाद, गाजीपुर फीडर की 7 घंटे 50 मिनट बाद, एरवाकटरा फीडर की लगभग 7 घंटे बाद तथा समायन फीडर की करीब 8 घंटे 50 मिनट बाद शुरू हो सकी।
दोबामाफी फीडर की लाइन का फॉल्ट ठीक न हो पाने के कारण शुक्रवार शाम 4 बजे तक दोबामाफी, सुल्तानपुर, किल्लामपुर, नगला अतिबल, कछपुरा, सिमरिया, पटना, विक्रमपुर, सूरजपुर उमरैन सहित 24 गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। अवर अभियंता कुलवंत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात आंधी के कारण रोकी गई सप्लाई में दोबामाफी फीडर को छोड़कर अन्य सभी फीडरों की बिजली पेट्रोलिंग के बाद शुक्रवार सुबह चालू करा दी गई। (संवाद)

----
आठ घंटे बिजली गुल रही
कुदरकोट। क्षेत्र के गांव मानीकोठी में बिजली का खंभा टूट गया। इससे करीब आठ घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल होने से लोगों को गर्मी और पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा। रात भर कई गांव अंधेरे में डूबे रहे। बिजली बाधित होने से कई गांवों में सप्लाई ठप रही। अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान कर विद्युत आपूर्ति को बहाल किए जाने का प्रयास जारी है। (संवाद)


----
बृहस्पतिवार को आंधी के बाद हुई बारिश से पांच फीडरों की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई थी। आंधी पानी के बाद चपटा, कुदरकोट, पुरवा सुजान, हरचंदपुर एवं अटसू की बिजली ठप हो गई थी। जिसे विभागीय कर्मचारियों द्वारा शुरू करा दिया गया है।- सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed