{"_id":"660a84b1e168e0c239063e0e","slug":"due-to-stress-the-student-committed-suicide-by-hanging-herself-auraiya-news-c-224-1-ka11004-112814-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तनाव के चलते छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तनाव के चलते छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी
Mon, 01 Apr 2024 03:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:26 PM IST
विज्ञापन
उरई। एट थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी दसवीं की छात्रा ने घर के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर झूल गई। सुबह परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एट कस्बे के मोहल्ला हनुमान गढ़ी निवासी राजेश गोस्वामी की 15 वर्षीय बेटी नंदिनी ने शुक्रवार की रात आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह बुजुर्ग दादा-दादी के साथ घर पर अकेली थी। सुबह देर तक वह नहीं उठी तो दोनों उसे जगाने कमरे में पहुंचे। उसका शव फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। दादा शिवनारायण ने बताया कि नंदनी उनके पास रहकर कस्बे के ही इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। जबकि उसके माता पिता मुंबई में रहते हैं। पिता मंदिर में पुजारी है। नंदिनी ने इस बार हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। पेपर सही नहीं जाने से वह परेशान चल रही थी। समझाने के बाद भी तनाव में थी। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली है। छात्रा की मौत से मां पुष्पा सहित अन्य परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।