फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Due to dispute, first the wife and three hours later the husband, a soldier posted in Rae Bareli, committed suicide by hanging himself.

Auraiya News: कलह में पहले पत्नी और तीन घंटे बाद रायबरेली में तैनात सिपाही पति ने फंदा लगा दी जान

Sat, 19 Oct 2024 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Due to dispute, first the wife and three hours later the husband, a soldier posted in Rae Bareli, committed suicide by hanging himself.
औरैया। शहर के मोहल्ला बनारसीदास में शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब एक घर में विवाहिता को पंखे पर फंदे से लटकता देख ससुरालीजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मायके और ससुरालियों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोपहर ढाई बजे के करीब रायबरेली में तैनात महिला के सिपाही पति का शव भी फंदे पर मिलने की सूचना मिली। तीन घंटे के अंतराल में दंपती की मौत से सभी आहत हैं। मायके पक्ष व ससुरालियों के आरोपों से दंपती के बीच कलह की बात सामने आई।
विज्ञापन


मोहल्ला बनारसीदास निवासी संतोषी (26) की शुक्रवार सुबह ससुराल में घर पर थी। इसी बीच साढ़े 11 बजे के बीच घर में चीख-पुकार मची तो पड़ोसी भी पहुंचे, कमरे में फंदे से लटक रही संतोषी को किसी तरह परिजनों ने उतारा। सांसे चलती देख मोहल्ले के लोगों के सहयोग से ससुरालीजन संतोषी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने संतोषी को मृत घोषित किया। उधर जानकारी पर इटावा जनपद के अजीत नगर से संतोषी के मायके पक्ष के लोग पहुंचे।
विज्ञापन

संतोषी के चाचा मनोज कुमार ने बताया कि संतोषी की शादी नवंबर 2023 में बनारसीदास निवासी उपेंद्र कुमार के साथ हुई थी। वर्तमान में उपेंद्र कुमार रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में सिपाही के पद पर तैनात है। संतोषी के चाचा व अन्य मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी के कुछ महीने बाद से ही पति उपेंद्र व अन्य ससुरालीजन संतोषी को आए दिन किसी न किसी बात को लेकर परेशान करते थे। इसको लेकर कई बार समझौता हुआ। उपेंद्र कुमार हर बार पुलिस में होने की धमकी देता था। आरोप लगाया कि ससुरालीजन ने संतोषी की हत्या कर उसे अस्पताल लेकर आए और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच दोपहर ढाई बजे के करीब रायबरेली से सूचना आ गई कि उपेंद्र का कमरे में शव फंदे पर लटका मिला है। उपेंद्र के बड़े भाई सत्येंद्र ने बताया कि मामूली बातों की कलह दोनों की जान ले लेगा यह किसी ने नहीं सोचा था। लाख प्रयास के बाद भी दोनों के बीच तालमेल न बैठा और ऐसा कदम उठा बैठे।

सीओ सिटी ने बताया कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों के द्वारा अस्पताल ले जाने पर मौत हो जाने की पुष्टि हुई है। रायबरेली के ऊंचाहार में तैनात महिला के सिपाही पति ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। तहरीर व साक्ष्य समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed