{"_id":"63a891eeaefec916493d79f7","slug":"dry-tree-fell-on-the-passengers-on-the-platform-one-passenger-died-auraiya-news-knp7354249178","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: प्लेट फार्म पर मौजूद यात्रियों पर गिरा सूखा पेड़, एक यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: प्लेट फार्म पर मौजूद यात्रियों पर गिरा सूखा पेड़, एक यात्री की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। रेलवे स्टेशन फफूंद पर ट्रेन के इंतजार में पेड़ के नीचे चबूतरे पर बैठे यात्रियों पर सूखा पेड़ टूटकर गिर गया। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
सुबह लगभग 10 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01/02 पर यात्री कानपुर की ओर जाने वाली स्पेशल मेमू ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। प्लेटफार्म के पूर्वी छोर की ओर एक सूखा पेड़ अचानक गिरने लगा। पेड़ के नीचे और आसपास ट्रेन का इंतजार कर रहे काफी यात्री भाग खड़े हुए। इस बीच अमौआहार गांव निवासी प्रियंका देवी पत्नी प्रदीप कुमार, दिबियापुर के खरगपुर निवासी यदुवीर सिंह (50), औरैया के धमसेनी निवासी रामनरेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची आरपीएफ ने घायलों को एंबुलेंस से दिबियापुर सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से घायलों को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल यदुवीर को परिजन सैफई ले जा रहे थे। उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक के भतीजे अवधेश कुमार के अनुसार यदुवीर किसान थे। अपने इकलौते बेटे रंजीत से मिलने कानपुर जा रहे थे। रंजीत कानपुर के पीएसआईटी में बीटेक की पए़ाई कर रहा है। जीआरपी चौकी फफूंद के प्रभारी जय किशोर के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अन्य घायलों की हालत ठीक है।