फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Drivers not loading grain and LPG gas from the plant due to strike

Auraiya News: हड़ताल के चलते प्लांट से दाना और एलपीजी गैस नहीं लोड कर रहे चालक

Tue, 02 Jan 2024 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 02 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Drivers not loading grain and LPG gas from the plant due to strike
फफूंद। भारत सरकार द्वारा हिट एन्ड रन कानून मे संसोधन कर वाहन चालकों पर भारी जुर्माना और सजा का प्रावधान करने की सूचना पर हड़ताल के चलते गेल इंडिया के पाता प्लांट की पार्किंग एवं गेट के सामने ट्रक चालक अपने ट्रक लेकर खड़े हैं। प्लास्टिक दाना और गैस लोड करने के लिए प्लांट से खबर की जा रही है, लेकिन चालक अंदर जाकर माल लोड करने को तैयार नहीं है। वहीं तमाम चालक ट्रक खड़ा करके अपने घर चले गए हैं। जबकि बहुत से अभी रुके हैं l प्लांट में तमाम ट्रक रोज लोडिंग के लिए आते थे, लेकिन नव वर्ष के पहले दिन एक भी ट्रक प्लांट पार्किंग में नहीं आया ट्रक चालकों ने बताया कि हड़ताल के कारण ऐसा हो रहा है l
विज्ञापन



चालक मुहम्मद अहमद निवासी जिला फतेहपुर, रहीश निवासी भोगनीपुर, कानपुर निवासी यूनिस जो प्लास्टिक दाना लोड करने के लिए आए थे। उनका कहना है कि हड़ताल के चलते वे गाड़ी लोड नहीं कर रहे हैं l वही एलपीजी गेट पर नेफ्ता, एम एफ ओ गैस लोड करने के लिए अपने ट्रक लेकर आए चालक देवरिया निवासी तेजवीर सिंह, तनवीर खान जिला बस्ती, कल्लू, गिर्राज, बब्बू सिंह, जय प्रकाश, सुरेंद्र यादव, जीतू आदि ने बताया कि आठ दिन से वे अपने ट्रक लेकर गेट के पास खड़े है हड़ताल के कारण वे गैस लोड नहीं कर रहे है। जब तक कानून मे हुए यह संशोधन वापस नहीं लिया जाता। हड़ताल जारी रखेंगे क्योंकि चालक इतना पैसा कहां से देंगे। इतना पैसा होने पर वे ट्रक क्यों चलाएंगे। कोई काम करके घर पर ही रहेंगे। चालक को सजा हो जाने पर उसके घर का खर्च कौन चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed