{"_id":"6a31963e65f6300b020b5ea9","slug":"drivers-body-found-hanging-from-a-noose-auraiya-news-c-211-1-aur1009-146665-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फंदे से लटका मिला चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फंदे से लटका मिला चालक का शव
Wed, 17 Jun 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो-01-असलम। फाइल फोटो
बिधूना। कस्बा के मोहल्ला आंबेडकर नगर में सोमवार रात गंभीर बीमारियों से परेशान एक बुजुर्ग चालक ने फंदे से लटक कर जान दे दी।
मंगलवार सुबह उनका शव पड़ोस के एक खाली मकान में लटका मिला। परिजन ने बताया कि बुजुर्ग काफी समय से बीमार थे। पोस्टमार्टम से इन्कार के बाद पुलिस ने परिजन को शव सौंप दिया।
मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी वाहन चालक असलम (60) पिछले 10-12 वर्षों से गंभीर बीमारी (टीबी) से जूझ रहे थे। लगातार इलाज और शारीरिक कष्ट के तनाव में रहते थे। सोमवार रात वह घर के पास ही स्थित नाथूराम अमीन के खाली पड़े मकान की गैलरी में लेटने गए थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे पड़ोसियों ने शव लटका देख परिजन और पुलिस को सूचना दी।
मृतक की पत्नी अख्तरी और बेटा शादाब का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि असलम बीमारी से परेशान थे। कोतवाल विनेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।