फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Driver crushed to death due to uncontrolled auto overturning

Auraiya News: बेकाबू ऑटो पलटने से चालक की दबकर मौत

Sat, 09 Mar 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Driver crushed to death due to uncontrolled auto overturning
अजीतमल। पड़ोस के गांव की सवारी छोड़कर वापस लौट रहे बारेपुर निवासी ऑटो चालक शनिवार दोपहर मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया। तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़के से नीचे उतरकर पलट गया। इसमें चालक की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव बारेपुर निवासी अंकित (23) पुत्र प्रताप सिंह ऑटो चलाकर गुजर बसर करता था। शनिवार दोपहर वह बेरी धनगर में सवारियों को छोड़कर वापस अपने गांव बारेपुर लौट रहा था। जहां संपर्क मार्ग पर अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटा। ऑटो में अंकित दब गया।
विज्ञापन

राहगीरों की नजर पड़ी तो उसे बाहर निकालते हुए पुलिस व परिजन को बुलाया गया। इसके बाद घायल अंकित को वाहन से लेकर सीएचसी अजीतमल पहुंची। जहां डाॅक्टर ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा ने बताया कि अनियंत्रित होकर पलटे ऑटो में दबकर चालक की मौत हुई है। चार मार्च को मृतक की शादी हुई थी। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के बारेपुर गांव निवासी प्रताप सिंह यादव की तीन पुत्रियां और दो पुत्रों में सबसे छोटे पुत्र अंकित यादव की शादी कानपुर देहात के नसीरपुर गांव निवासी नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री शिवानी के साथ चार मार्च को हुई थी। बाबरपुर कस्बा के गेस्ट हाउस से धूमधाम से संपन्न हुई थी। घर में शादी की खुशियां थी। शनिवार दोपहर बाद अंकित ऑटो से अपने गांव आ रहा था। मौत से पत्नी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

कानपुर देहात के नसीरपुर झींझक निवासी नरेंद्र सिंह यादव अपने परिवार के साथ भरण पोषण के लिए अपनी पत्नी सहित दो पुत्रों व एक पुत्री शिवानी के साथ ग्वालियर में रह रहे है। नरेंद्र सिंह की बहन क्षेत्र के हलौआ निवासी सुभाष रानी पत्नी मान सिंह के कोई पुत्र न होने की वजह से भाई की पुत्री शिवानी की शादी में जिम्मेदारी संभालती हैं। शादी के बाद चौथी की रस्म के लिए बुआ के घर हलौआ से हुई। शुक्रवार को वह अपनी ससुराल बारेपुर पहुंची और शनिवार को शादी के चौथे दिन पति की मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed