{"_id":"62a0e524d303f832774c60d2","slug":"drinking-water-crisis-people-angry-with-the-working-style-of-the-officers-created-a-ruckus-auraiya-news-knp7013381166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट: अफसरों की कार्यशैली से नाराज लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट: अफसरों की कार्यशैली से नाराज लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
फोटो-08एयूआरपी-08- नलकूप में बंद ताला, बाहर पड़े पाइप। संवाद
- फोटो : AURAIYA
अजीतमल। 14 दिन से पानी संकट झेल रहे पांच मोहल्ले के लोगों का बुधवार की सुबह गुस्सा फूट पड़ा। नगर पंचायत ने पानी के टैंकर देर से पहुंचाए तो खफा लोगों ने हंगामा किया। मामला बढ़ता देख नगर पंचायत प्रशासन ने नलकूप जल्द रीबोर कराने का का आश्वासन दिया।
भीषण गर्मी में बुधवार की सुबह जब समय से पानी नहीं मिला तो लोगों ने पहले नगर पंचायत के कर्मियों को फोन मिलाया। घंटों बीत जाने के बाद जब आंबेडकर नगर, राजीव नगर, गांधी नगर में पानी नहीं पहुंचा तो लोग पानी की टंकी के पास एकत्र हुए और हंगामा किया। इसके बाद निजी टैंकर मंगवाया।
कस्बे के लोगों का कहना है कि 26 मई से आंबेडकर में नलकूप की मोटर खराब है। करीब 18 हजार की आबादी के सामने पीने के पानी का संकट है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने अभी तक ठोस निर्णय नहीं लिया। इतना ही नहीं मांग के अनुरूप समय से पानी मुहैया नहीं करा पा रहा है। सुबह और शाम लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बंद हो गया मरम्मत का काम
नलकूप की मोटर ठीक करने वाले मिस्त्री भी बुधवार को नदारद रहे। लोगों ने बताया कि कई दिनों से ग्वालियर, भिंड, इटावा और जिले के मिस्त्री काम कर रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। मिस्त्री पाइप निकालकर रीबोर कराने की बात कह गए हैं, इसके बाद भी नगर पंचायत ध्यान नहीं दे रहा है।
मोटर और बोरिंग ठीक कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। समस्या को देखते हुए नया रीबोर कराने के लिए एस्टीमेट तैयार कर संस्तुति और टेंडर के लिए फाइल जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। संस्तुति मिलते ही रीबोर कराकर समस्या दूर की जाएगी। -विजय कुमार, अधिशाषी अधिकारी।

फोटो- 08एयूआरपी-09- आंबेडकर नगर में पानी की टंकी के पास हंगामा करते लोग। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो- 08एयूआरपी-10- निजी टैंकर मंगवा कर पानी भरने के लिए खड़े लोग। संवाद- फोटो : AURAIYA