{"_id":"6498911e909831f5c10e33c4","slug":"drain-will-be-built-with-four-crores-the-problem-of-water-logging-will-be-removed-auraiya-news-c-12-1-304407-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चार करोड़ से बनेगा नाला, दूर होगी जलभराव की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चार करोड़ से बनेगा नाला, दूर होगी जलभराव की समस्या
Mon, 26 Jun 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। नगर में जलभराव की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। नगर पंचायत दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में चयनित दो किलो मीटर नाले का चार करोड़ से निर्माण कराएगा। शासन ने इसके लिए एक करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं, जल्द ही निविदा प्रक्रिया की जाएगी।
वर्ष 2022-23 में दिबियापुर नगर पंचायत शासन की आदर्श नगर पंचायत योजना में चयनित हुई थी। योजना में चयनित होने के बाद नगर की सबसे प्रमुख जलनिकासी की समस्या के निदान के लिए योजना बनाई गई। नापजोख के बाद तय हुआ कि फफूंद रोड पर वैदिक इंटर कॉलेज की पुलिया से गेल गांव तक लगभग दो किलोमीटर लंबा नाला बनने से दिबियापुर में जल निकासी की समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।
शासन ने चार करोड़ रुपये से नाला बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी। इसके साथ ही मार्च 2023 में एक करोड़ रुपये अवमुक्त भी कर दिए। इसी बीच नगर पंचायत चुनाव आने से नाला बनाने की प्रक्रिया अधर में लटक गई। अब नगर पंचायत का नया बोर्ड गठित हो चुका है। तब नगर पंचायत द्वारा नाला निर्माण के लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू किए जाने की उम्मीद बढ़ गई है। बता दें कि दिबियापुर और आसपास के गांवों केंझरी, घेरा, जमुहां, झाबर का पूर्वा आदि में जलभराव की स्थिति काफी विकराल है। गर्मियों में भी नगर से सटे वन विभाग की जमीन पर जलभराव की स्थिति रहती है। आसपास के गांवों में खेती योग्य काफी जमीन जलमग्न हो जाने से किसान भी परेशान रहते हैं। बरसात में हालत ज्यादा खराब हो जाते हैं। पिछले वर्ष हुए विधान सभा चुनाव के दौरान आसपास के गावों के ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार की घोषणा की थी। इस नाले के निर्माण से जलभराव से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
वर्जन
मार्च 2023 से पहले चार करोड़ रुपये से नाला बनने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई थी। मार्च में एक करोड़ रुपये शासन से अवमुक्त हो गए थे। लेकिन अभी तक नगर पंचायत के खाते में रुपये नहीं आए हैं। रुपये मिलते ही निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। -विजय सक्सेना, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत दिबियापुर।
वर्जन
योजना के तहत नगर पंचायत दिबियापुर में जलनिकासी के लिए दो किलोमीटर लंबे नाला के निर्माण की नापजोख हो चुकी है। गेल गांव से दो किलोमीटर आगे सायफन तक नाला बनना प्रस्तावित है। इसके लिए भी शासन से पत्राचार हो रहा है। नाला बनने के बाद दिबियापुर में जलनिकासी की अधिकतर समस्या का समाधान हो जायेगा। -पीपी सिंह, जेई, नगर पंचायत दिबियापुर