फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dr. Santosh Shukla became president and Harsh became minister in ABVP.

Auraiya News: एबीवीपी में डाॅ.संतोष शुक्ला अध्यक्ष और हर्ष बने मंत्री

Sat, 23 Sep 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 23 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dr. Santosh Shukla became president and Harsh became minister in ABVP.
दिबियापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई दिबियापुर का गठन हुआ। प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। शिक्षक डाॅ. संतोष शुक्ला को अध्यक्ष एवं हर्ष मिश्रा को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


शनिवार को औरैया रोड स्थित नगर के एक गेस्ट हाउस में नगर कार्यकारिणी के पुनर्गठन का आयोजन किया गया। प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी ने कहा कि संगठन लगातार शिक्षा क्षेत्र में नए परिवर्तन को लेकर अग्रसर है। चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद प्रांत कार्यसमिति सदस्य आयुष शुक्ला ने कार्यकारिणी की घोषणा की। नगर अध्यक्ष डॉ. संतोष शुक्ला, मंत्री हर्ष मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष डॉ. योगेश मिश्रा, अजय गिरी, आशीष राज, नगर सहमंत्री नवनीत पोरवाल, मानवेंद्र राजपूत, प्रियम मिश्रा, ललिता राजपूत, राघवेंद्र सिंह भदौरिया, आयुष जादौन, अमित, सोशल मीडिया संयोजक वैभव जादौन, सह नगर सोशल मीडिया संयोजक अनिल कुमार बने।
विज्ञापन

सक्षम राजावत, श्यामजी अवस्थी, गर्व गुप्ता, राष्ट्रीय कला मंच नगर संयोजक प्रज्ञा, सह नगर संयोजक रिद्धिमा, नगर खेल गतिविधि संयोजक रुस्तम बाथम, सदस्य हर्ष शुक्ला, उज्ज्वल विश्नोई, जितेंद्र राजपूत, वैभव शर्मा, ऋतिक खरे आदि को भी अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विभाग संगठन मंत्री तरुण बाजपेई, जिला संगठन मंत्री प्रशांत दीक्षित, जिला संयोजक सुदीप सिंह, जिला सह संयोजक विवेक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed