फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dowry harassment report on 10

न्यायालय के आदेश पर 10 के खिलाफ दहेज प्रताडना की रिपोर्ट 16-24-20

Sat, 15 Jan 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment report on 10
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मढ़ापुर निवासी विवाहिता ने पति समेत 10 ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। रिपोर्ट में विवाहिता ने बाइक व सोने की जंजीर के लिए प्रताड़ित करने आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव निवासी पीड़ित लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसकी शादी मई 2015 में ककरैया थाना चकरनगर जिला इटावा निवासी महाराज सिंह के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने सामान व नकदी दी थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही ससुरालीजनों ने दहेज में बाइक व जंजीर का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता के घर वालों ने मांग पूरी कर पाने में असमर्थता जताई। इस पर ससुरालीजनों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान मायके वालों ने ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। नवंबर 2019 को ससुरालीजनों ने पीट कर घर से निकाल दिया। मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया, लेकिन
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति महाराज सिंह, ससुर रामसहाय, सास सुधा देवी, जेठ कल्लू, करन, कमलेश, रिंकू, जेठानी सुनीता, कमलेशी, शांति देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed