फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dowry deaths reported in auraiya

ससुरालीजनों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Sat, 28 Jan 2017 11:00 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sat, 28 Jan 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dowry deaths reported in auraiya
कैसरगंज के रेवलिया गांव में बारात के लिए रखा दहेज का सामान। - फोटो : अमर उजाला
बनारसीदास मोहल्ला में शुक्रवार दोपहर एक घर में नवविवाहिता का शव पंखे से झूलता मिला था। घर के लोग दरवाजे में बाहर से कुंडी लगाकर भाग गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में फफूंद थाना के खजुहा गांव में रहने वाले  शिवराज सिंह पुत्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने बेटी प्रियंका की शादी 22 अप्रैल 2016 को बनारसी दास मोहल्ला निवासी अतुल सेंगर के साथ की थी। सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। ससुरालीजन दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। दहेज देने में असमर्थता जताने पर बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। इस पर वह बेटी को मायके ले आए।
विज्ञापन


26 जनवरी को पति अतुल व देवर मदन सिंह उसे विदा करा ले गए। शुक्रवार को बेटी को मारकर पंखे से लटका दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अतुल, देवर मदन सिंह, ससुर जय सिंह व सास राजाबेटी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ससुरालीजन घर से फरार हैं। कोतवाल सुधाकर मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed