फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   double murder

दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 20 Aug 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
double murder
औरैया। एरवाकटरा क्षेत्र के गांव नगला अतिबल में पत्नी और उसके कथित प्रेमी की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही हत्या के बाद महिला का शव जलाने में सहयोग करने वाले 11 ग्रामीणों के नाम सूची तैयार की है। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

नगला अतिबल गांव में 15 अगस्त की देर रात गोलू उर्फ रोहित कुमार ने अपनी पत्नी पूनम व उसके प्रेमी रिषी कुमार की अवैध संबंधों के चलते गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक रिषी के पिता कलक्टर की तहरीर पर थाना पुलिस ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी गोलू उर्फ रोहित कुमार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि शेष नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं, महिला की हत्या के बाद उसका शव जलाने में सहयोग करने वाले 11 ग्रामीणों को पहचानकर उनकी सूची तैयार कर ली गई है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तार कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed