{"_id":"62b1726fd96791fc54078473124da7da","slug":"dog-show-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉग शो में रजिया और स्वीटी ने दिखाए जलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉग शो में रजिया और स्वीटी ने दिखाए जलवे
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोत्सव पंडाल में सड़क सुरक्षा एवं यातायात के साथ ही आपदा प्रबंधन विषय पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की रजिया व स्वीटी ने डॉग शो के दौरान जलवे दिखा कर लोगों की जिज्ञासा को चरम पर पहुंचाया।
डिप्टी कमांडेट सीआईएसएफ गेल के बैनर तले आयोजित हुए डॉग शो प्रतियोगिता में राष्ट्रीय श्वान प्रशिक्षण केंद्र टनकपुर से प्रशिक्षित रजिया व स्वीटी श्वानों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। इन श्वानों के कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक विकास कुमार व लवकुश जी ने सर्वप्रथम रजिया व स्वीटी की परेड कराई।
प्रशिक्षकों के मुंह से निकल रहे आदेशों पर तत्काल अमल कर रजिया व स्वीटी ने दर्शकों के सामने अपनी निपुणता पहले ही दौर में साबित कर दी। कार्यक्रम में नक्सली हमले के दौरान विस्फोटक सामग्री की खोज कर उसे निष्क्रिय करने के साथ ही मौके से भागने में सफल हुए नक्सली का अभिनय कर रहे सीआईएसएफ के जवान को जनता के बीच से स्वीटी ने खोज कर अपनी पारंगत शैली का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
स्वीटी और रजिया ने जब जलते हुए आग के रिंग को आसानी से पार किया तो खचाखच भरा पंडाल में लोग खड़े होकर स्वीटी और रजिया को देखने के लिए आतुर हो उठे। सीआईएसएफ टीम का नेृत्तव कर रहे कैप्टन आर.एस चौहान ने बताया कि स्वीटी और रजिया गेल संस्थान की सुरक्षा की अहम कड़ी में शामिल है।