{"_id":"608af3058ebc3e5916636957","slug":"doctors-beaten-in-covid-hospital-auraiya-news-knp6260069103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पताल में फिर चिकित्सक और मरीज के तीमारदारों के बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पताल में फिर चिकित्सक और मरीज के तीमारदारों के बीच मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोविड अस्पताल में गुरुवार को एक मरीज की मौत पर आक्रोशित तीमारदारों ने चिकित्सकों के साथ मारपीट की। गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर अभिलेख फाड़ दिए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया।
चिचौली स्थित कोविड केयर सेंटर में गंभीर कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार किया जा रहा है। गुरुवार शाम कोरोना सक्रमित मरीज की मौत हो गई। जिस पर मरीज के परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान मौजूद चिकित्सक व स्टाफ ने विरोध किया तो तीमारदारों ने मारपीट कर दी। किसी तरह चिकित्सकों ने खुद को बचाया। हंगामे की जानकारी पर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
लोगों ने बताया कि चिकित्सक के गलत इंजेक्शन से मरीज की मौत हुई है। उपचार में कई बार लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया। चिकित्सकों व स्टाफ पर फर्जी एफआईआर कराने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। अधिकारियों ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझाया। साथ ही अस्पताल के स्टाफ को भी मरीजों व उनके तीमारदारों से ठीक से बात करने की सलाह दी।
विज्ञापन
डीएम ने मरीजों का पूछा हाल
औरैया। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने सीएमओ के साथ कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां मौजूद मरीजों से बात की। उनसे सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि अस्पताल में 200 बेड की व्यवस्था कर दी गई है। वर्तमान में 80 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं।
सीएचसी, पीएचसी और इमरजेंसी के 100 से अधिक चिकित्सकों व कर्मचारियों को लगाया गया है। तीन सिफ्टों में मरीजों का उपचार टीम कर रही है। अस्पताल में 26 गंभीर संक्रमित मरीजों को आक्सीजन दी जा रही है। अस्पताल में 100 आक्सीजन सिलिंडर और 50 आक्सीजन कन्संट्रेटर के इंतजाम किए जा रहे हैं।