फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Doctor reached OPD late by one and a half hours, patient remained upset

औरैयाः डेढ़ घंटे देरी से ओपीडी पहुंचे चिकित्सक, मरीज रहे परेशान

Sun, 04 Sep 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Doctor reached OPD late by one and a half hours, patient remained upset
डॉक्टर के न होने से खाली पड़ा अस्पताल का पांच नंबर कमरा। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक ओपीडी में समय से नहीं पहुंच रहे हैं। शनिवार को साढ़े नौ बजे तक सिर्फ तीन महिला डॉक्टर ही अस्पताल में नजर आईं। कई विशेषज्ञ चिकित्सक ओपीडी से नदारत मिले। इससे उल्टी, दस्त, बुखार से पीड़ित मरीज कराहते रहे। डेढ़ घंटे इंतजार करने पर मरीजों में आक्रोश दिखा। सीएमएस ने सीसीटीवी फुटेज देख देर से आने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

अस्पताल की ओपीडी चालू होने का समय सुबह आठ बजे निर्धारित है। सुबह नौ बजे तक काफी मरीज अस्पताल आ चुके थे। अस्पताल में डेंटल सर्जन डॉ. निधि गुप्ता इमरजेंसी में दिखीं। इसके अलावा महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू सचान व डॉ. कीर्ति एक कमरे में बैठी मिलीं। इधर, ओपीडी से हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, बाल रोग, चेस्ट रोग विशेषज्ञ व अन्य स्टाफ नदारद था।
विज्ञापन

अस्पताल आए मरीज पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टरों को दिखाने के लिए परेशान नजर आए। कुछ मरीज दर्द और परेशानी से कराहते हुए कुर्सियों पर बैठकर इंतजार करते रहे। साढ़े नौ बजे के करीब कुछ चिकित्सक व स्टाफ पहुंचा। इस बीच सीएमएस डॉ. राजेश मोहन अपने आफिस में बैठे नजर आए। सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से डॉक्टरों के केबिन में पहुंचने के समय की जांच की जाएगी। देर से आने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैतापुर निवासी सुनील दुबे सुबह नौ बजे रिश्तेदार को बीमारी की हालत में लेकर इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। सुनील ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में मौजूद अस्पताल कर्मचारियों ने पांच नंबर कमरे में दिखाने के लिए कहा। आधा घंटा बीतने के बाद भी पांच नंबर कमरे में कोई डॉक्टर नहीं आया। इमरजेंसी में भी किसी ने नहीं देखा। फिर डॉक्टर आए तब उन्होंने देखकर दवाएं लिखीं।

रामगढ़ निवासी रघुनाथ सिंह सुबह सवा नौ बजे अस्पताल पहुंचे। बताया कि रामगढ़ औरैया से लगभग 28 किलोमीटर दूर है। आंखों में दिक्कत होने पर दिखाने आए थे। 20 मिनट से डॉक्टर के इंतजार में बैठे हैं। नेत्र चिकित्सक वाला कमरा खाली है।

 छह नंबर कमरे में डॉक्टरों के न होने से खाली पड़ी कुर्सियां। संवाद

छह नंबर कमरे में डॉक्टरों के न होने से खाली पड़ी कुर्सियां। संवाद- फोटो : AURAIYA

 चार नंबर कमरे में मरीज को देखतीं महिला चिकित्सक। संवाद

चार नंबर कमरे में मरीज को देखतीं महिला चिकित्सक। संवाद- फोटो : AURAIYA

डॉक्टरों के न होने पर केबिन के बाहर इंतजार करते मरीज। संवाद

डॉक्टरों के न होने पर केबिन के बाहर इंतजार करते मरीज। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed