फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Doctor is writing ultrasound, pregnant wandering for investigation

अल्ट्रासाउंड न होने से भटकतीं सुरक्षित मातृत्व योजना लाभार्थी

Sun, 10 Jul 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Doctor is writing ultrasound, pregnant wandering for investigation
औरैया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना जिले में दम तोड़ रही है। हालत यह है कि 50 शैया अस्पताल में डाक्टर गर्भवती को अल्ट्रासाउंड लिख रहीं हैं। यहां पर जांच न होने से उन्हें 10 किलोमीटर दूर चिचौली 100 जाना पड़ रहा है। उन्हें आराम के बजाय परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिले के 50 शैया अस्पताल में सालों से अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। बावजूद इसके यहां पर प्रत्येक माह की नौ तारीख को गर्भवती की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया जाता है। जिसमें गर्भवती की ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, हीमोग्लोबिन, एचआईवी जांच, अल्ट्रासाउंड आदि जांचे लिखी जा रही हैं। शनिवार को 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में योजना के तहत कैंप लगा। कैंप में डॉ. सीमा गुप्ता ने कैंप में आईं 64 महिलाओं को देखा, अधिकांश को अल्ट्रासाउंड के लिए लिखा गया। इसके बाद जांच के लिए गर्भवती को 10 किलोमीटर दूर जाना पड़ा।
विज्ञापन

कैंप में आई गर्भवती रश्मि ने बताया कि वह 50 शैया अस्पताल की महिला विंग में जांच के लिए आईं थी। यहां पर महिला डॉक्टर उपस्थित नहीं थी। ओपीडी में गए तो महिला डॉक्टर ने जांच कर अल्ट्रासाउंड कराने को बोला, लेकिन 50 शैया में अल्ट्रासाउंड नहीं होने पर अन्य जगह जाना पड़ेगा। जिला अस्पताल दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती खुशबू ने बताया कि महिला विंग में लगे कैंप में मौजूद एक ट्रेनी स्वास्थ्य कर्मी ने ब्लड प्रेशर चेक किया। उसके बाद ओपीडी में महिला डॉक्टर के पास भेजा। महिला डॉक्टर ने चेकअप किया और अल्ट्रासाउंड कराने की नसीहत दी। 50 शैया में अल्ट्रासाउंड नहीं होने पर वह परेशान है। समझ नहीं आ रहा कि क्या करें।

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि 50 शैया में लगे शिविर में 64 गर्भवती को आयरन, कैल्शियम की दवा, उनकी फ्री जांचें कराई गई। तीन गर्भवतियों में ब्लड की कमी पाई गई है। 50 शैया में अल्ट्रासाउंड बंद होने की वजह से गर्भवतियों को समस्या न हो सके इसलिए उसे चालू कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में स्वास्थ्य निदेशक (एडी) को पत्र भी लिखा गया है। अल्ट्रासाउंड मशीन का नवीनीकरण होना है। उसके बाद मशीन मरीजों के लिए चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed