{"_id":"57c871dd4f1c1b660b2cb3ee","slug":"dm-took-the-treasury-came-charging","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने ट्रेजरी पहुंचकर संभाला चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने ट्रेजरी पहुंचकर संभाला चार्ज
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रेजरी में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी लेते डीएम के बालाजी
- फोटो : अमर उजाला
जिले में डीएम के पद पर तैनात किए गए 2010 बैच के आईएएस के बालाजी ने शुक्रवार को ट्रेजरी पहुंचकर चार्ज लिया। उन्होंने जिले के अफसरों को सही काम को सही तरीके से और पारदर्शिता पूर्वक करने के निर्देश दिए।
नवागत जिलाधिकारी के बालाजी दोपहर लगभग 12:30 बजे ट्रेजरी पहुंचकर चार्ज लिया। उन्होंने बताया कि 2010-11 में झांसी में ट्रेनिंग के बाद 2012-13 में एसडीएम, सीडीओ आगरा,सीडीओ बलिया के पदों पर भी तैनाती रही। इन्हीं कार्यकाल के बीच एक सप्ताह के लिए स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव के पद पर भी उन्होंने जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। बताया कि डीएम के रूप में औरैया जिले में उनकी पहली तैनाती है। इस मौके पर डीएम के बालाजी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियाें से पारदर्शितापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम एके सिंह, प्रभारी ट्रेजरी अधिकारी रामविलास, परियोजना निदेशक जीपी गौतम, एसडीएम सदर राजेंद्र कुमार, एसडीएम अजीतमल अमित राठौर आदि मौजूद रहे।