{"_id":"609821518ebc3e0a8a5257ad","slug":"dm-stop-moic-sallery-auraiya-news-knp627566036","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन के प्रति लापरवाही बरतने पर एमओईसी अधीक्षक का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन के प्रति लापरवाही बरतने पर एमओईसी अधीक्षक का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना से बचाव पर चर्चा के लिए रविवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में बैठक हुई। डीएम ने निगरानी समितियों को और अधिक प्रभावी बनाने व वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। अयाना और एरवाकटरा सीएचसी पर वैक्सीनेशन कम होने पर एमओआईसी अधीक्षक का वेतन रोक दिया। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
डीएम ने डीपीएम एवं बीपीएम अजीतमल का भी वेतन रोका है। उन्होंने सभी बीपीएम को चेतावनी दी कि यदि एक हफ्ते के अंदर वैक्सीनेशन नहीं बढ़ाया गया तो सेवा समाप्त कर दी जाएगी। सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव से कहा कि जो आशा कार्यकर्ता सहयोग नहीं कर रही हैं, उनकी सेवाएं समाप्त की जाएं। एसडीएम को निर्देश दिए कि वह निगरानी समितियों, प्रधान, लेखपाल, सचिव, कोटेदार आदि के साथ ब्लाकों में बैठक कर गांवों में वैक्सीनेशन का प्रचार-प्रसार करें।
लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित करें। डीएम ने एमओआईसी अधीक्षक को निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन के बारे में अफवाह फैलाने वाले झोलाछाप डॉक्टरों के बारे में एसडीएम को अवगत कराएं। एसडीएम ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करें। उन्होंने सभी नगर पंचायतों और नगर पालिका व डीपीआरओ को निर्देश दिए कि क्षेत्रों में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन कराते रहें। जो अस्पताल कोरोना मरीजों से अधिक रुपये वसूल रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि वैक्सीन पूर्ण रुप से सुरक्षित है, इसकी दोनों डोज लगवाएं।