फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DM's move lash, accountant and cleanman suspended

डीएम का चला चाबुक, लेखपाल और सफाई कर्मी निलंबित

Mon, 11 Dec 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Mon, 11 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
DM's move lash, accountant and cleanman suspended
चौपाल में शिकायत सुनते डीएम जेपी सगर व अन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शीतकालीन भ्रमण कार्यक्रम के तहत डीएम ने बिधूना तहसील के ग्राम पंचायत मऊ के राजस्व गांव कछपुरा में चौपाल लगाकर विकास कार्यों की हकीकत को परखा। खलिहान की जमीन को कब्जा मुक्त न कराने पर लेखपाल को निलंबित कर दिया। वहीं, अपनी जगह दूसरे सफाई कराने पर सफाई कर्मी को भी निलंबित कर दिया। लाल पीली टी शर्ट पहनकर आने पर जेई आरईएस को अनुशासनहीनता पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की।
विज्ञापन


चौपाल में डीएम जेपी सगर ने 13वें वित्त के अंतर्गत कराए गए कार्यों का सत्यापन व अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्यों का सत्यापन किया। उन्होंने कृषि आवास के पट्टों के सत्यापन, ग्राम सभा कृषि भूमि आवंटन, पौधरोपण, भूमि आवंटन, ग्राम सभा असामी खातेदारों/ पट्टे, ग्राम सभा आवास स्थल भूमि आवंटन आदि रजिस्टर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में बताया गया कि 78 नामों की सूची में नौ व्यक्तियों को आवास आवंटित किया गया है। ग्रामीणों ने शिकायत की कि कई इस योजना में कई अपात्रों को आवास आवंटित किए गए हैं। मौके पर ही तहसीलदार द्वारा इसकी जांच करवाई। मगर जांच में कमी नहीं मिली। इस बीच लाल पीली टी शर्ट पहनकर आरईएस के जेई केके यादव पहुंचे तो डीएम ने ग्रामीणों से पूछा कि ये जेई लगते हैं तो सब हंसने लगे। डीएम ने जेई को अनुशासनहीनता पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। ग्रामीणों ने बताया की गांव की सफाई के लिए नियुक्त किए गए सफाई कर्मी विपिन कुमार कई दिनों से गांव में नहीं आ रहे हैं उनके स्थान पर तीन हजार मासिक वेतन पर वीर पाल नाम का व्यक्ति गांव की सफाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने एडीओ पंचायत नरसिंह नारायण को सफाई कर्मी का गलत सत्यापन कर वेतन निर्गत करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी तथा सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया।  डीएम ने लेखपाल दिवारी लाल को खलिहान पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकानों पर कोई कार्रवाई न किए जाने पर तत्काल निलंबन के आदेश दिए। इस मौके पर विधायक विनय शाक्य, उप जिलाधिकारी रामजीवन, खंड विकास अधिकारी तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए व अन्य सभी संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed