फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DM lap negligence found in the village

डीएम के गोद लिए गांव में मिली लापरवाही

Wed, 27 Jan 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 27 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
 डीएम ने गोद लिए गांव लक्षियामऊ का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान गांव की कमियों को देख नाराजगी जताई। मौके पर कई अधिकारी और कर्मचारी नदारत मिले। यही नहीं बीएचएनडी कार्यक्रम के संचालन में लापरवाही दिखी। इस पर सीएमओ के खिलाफ शासन को पत्र लिखने के निर्देश जारी किए। डीएम ने आंगनबाड़ी, सुपरवाइजर, सीडीपीओ, एमओआईसी, एएनएम पर कार्रवाई निर्धारित की।
विज्ञापन


बुधवार को डीएम माला श्रीवास्तव ने गोद लिए गांव लछियामऊ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव में बीएचएनडी (विलेज हेल्थ एंड न्यूट्रीशन डे) कार्यक्रम पूरी तरह से मजाक बनता दिखाई दिया। हालत यह थी कि डीएम के निरीक्षण के दौरान गांव में स्थित कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर दर्ज सैकड़ों बच्चों में सिर्फ कुछ बच्चों का ही वजन व स्वास्थ्य परीक्षण किया जा सका था। इस पर मिली भारी अनियमितताओं के चलते डीएम ने सीएमओ डा. एसबी मिश्रा के खिलाफ शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वहीं सहार एमओआईसी राकेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव में तैनात आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण में डीएम को ममता के केंद्र पर दर्ज 120 बच्चों में सिर्फ तीन का वजन कराया जाना पाया गया। वहीं अंजना के केंद्र पर 115 में सिर्फ चार बच्चों का, अनंदिना व रीता के केंद्रों पर 120 व 114 बच्चे दर्ज पाए गए। लेकिन मौके पर वजन नहीं कराया जा रहा था। इस पर डीएम ने निर्धारित तिथि से पहले ही काम को अंजाम दिए जाने पर कार्यकत्रियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने मिडडे मील की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विद्यालय परिसर के बाहर बाउंड्रीवाल नहीं दिखाई दी। जिस पर तत्काल अधिकारियों को बाउंड्रीबाल बनवाने के निर्देश दिए। वहीं परिसर में मौजूद अतिक्रमण को हटाए जाने के लिए बीडीओ व थानाध्यक्ष को आदेश जारी किए। वहीं डीएम ने गांव में स्थित तालाबों को सरकारी अभिलेखों में दर्ज करने के लिए बीडीओ को निर्देश दिए।  इस दौरान गांव की लगभग एक दर्जन महिलाओं ने डीएम से पेंशन दिलाए जाने की गुहार लगाई। जिस पर डीएम ने बीडीओ को सभी महिलाओं के पात्रता के आधार पर फार्म भरवाए जाने के निर्देश जारी किए। इस मौके पर संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed