फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DM decorated with Foolish King

Auraiya News: मूर्खाधिराज से विभूषित किए गए डीएम

Fri, 10 Mar 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 10 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
DM decorated with Foolish King
औरैया। होली के अवसर पर शहर के फूलगंज मैदान में महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को मूर्खाधिराज व डॉ. जीएन अग्रवाल को महामूर्ख की उपाधि से विभूषित किया गया। समारोह का शुभारंभ फाग गायन के साथ किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मानस की चौपाइयां सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में शहर के कवियों ने अपनी हास्य व्यंग की कविताओं से खूब हंसाया। वहीं नवयुवकों ने गीत, चुटकलों से लोगों का मनोरंजन किया। देर शाम तक चले महामूर्ख सम्मेलन में निर्णायकों ने डीएम को मूर्खाधिराज, चिकित्सक जीएन अग्रवाल को महामूर्ख घोषित किया। आयोजकों की ओर से दोनों की आरती की गई। उनके साथ मंत्रिमंडल का भी गठन किया गया।
विज्ञापन

इसमें राधेश्याम शुक्ला, गजेंद्र सिंह सेंगर, आनंदनाथ गुप्ता, गोपाल सर्राफ, प्रशांंत अवस्थी आदि को शामिल किया गया। आयोजक हरगोविंद तिवारी, अमरनाथ विश्नोई ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रताप सिंह वर्मा, गोपाल पांडेय, गोविंद दुबे, राजीव चड्डा, अखिलेश पोरवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed