फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dividing society Administration

समाज को बांट रहा प्रशासन

Sat, 28 Mar 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 28 Mar 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dividing society Administration

अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर सांकेतिक आंदोलन के प्रथम चरण में शुक्रवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंजनी त्रिपाठी के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया।

विज्ञापन



उसी दौरान दूसरे पक्ष के सपा नेता भी पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने की बात कही। महासभा ने जिला प्रशासन पर ठीकरा फोड़ते हुए उसके विरुद्ध अभियान चलाए जाने की रणनीति बनाई। अब दोनों पक्ष जिला प्रशासन के विरोध में अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन


 
चक्का जाम करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अंजनी कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अब मामला जातीय ध्रुवीकरण से उठकर गरीबों के शोषण व दबंगों के खिलाफ आ गया है। ऐसे में यदि तहसील प्रशासन ने शीघ्र निर्णय न लिया तो सभी जाति वर्ग व धर्म के लोग इस आंदोलन की मजबूत आवाज बनकर उभरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सपा नेता दीपू सिंह अपने एक दर्जन साथियाें के साथ धरनास्थल आए और कहा कि महासभा उन्हें भी न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करें।



चक्का जाम में ब्राहमण महासभा के साथ सपा नेता अपने साथियों के साथ धरने पर बैठ गए। इस मौके पर अर्पित चौहान, उमेश रघुवंशी, उमेश यादव, छोटे यादव, कमल किशोर पाठक, मनीष दुबे, राजा दीक्षित, गोपाल मिश्रा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed