फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Disturbance in stock, fertilizer shop suspended

Auraiya News: स्टाॅक में गड़बड़ी, खाद की दुकान निलंबित

Sat, 26 Oct 2024 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Disturbance in stock, fertilizer shop suspended
औरैया। जिले के तीनों तहसीलों के एसडीएम ने खाद की दुकानों पर जांच की। स्टाक रजिस्टर व खाद का मिलान कराया गया। स्टॉक व वितरित खाद का रजिस्टर पूरा न मिलने पर बिधूना में एक खाद की दुकान का विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा व एआर कॉपरेटिव संजीव कुमार के द्वारा सहकारी समितियों व खाद की प्राइवेट दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी अजीतमल गरिमा सोनकिया ने साधन सहकारी समिति चंदनपुरवा का निरीक्षण किया। इसमें 400 बोरी डीएपी का स्टाक पाया गया, जबकि पॉस मशीन में 300 बोरी ही प्रदर्शित हुई।
विज्ञापन

जिसका कारण 100 बोरी डीएपी को एक्नॉलेज स्वीकार न किया जाना बताया गया। जिसके संबंध में सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया।
जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने सहकारी संघ बेला, रोहित खाद भंडार सहार, मां शारदा खाद भंडार सहार व कौशल ट्रेडर्स सहार के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। जिसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता प्रकाश में नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि किसानों को उनकी जोत व फसल की संस्तुति के आधार पर ही खाद का वितरण करें। वहीं अप जिलाधिकारी बिधूना निखिल राजपूत ने शिवशक्ति खाद भंडार बिधूना का निरीक्षण किया।

स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर अपूर्ण होने के कारण का उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित किया गया। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि एक सचिव को नोटिस जारी हुआ है। वहीं एक प्राइवेट खाद की दुकान का विक्रय अधिकार पत्र निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed