{"_id":"641b51218c484a850300e614","slug":"district-panchayat-member-injured-in-the-attack-auraiya-news-c-12-1-138806-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हमले में जिला पंचायत सदस्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हमले में जिला पंचायत सदस्य घायल
विज्ञापन
घर पर कब्जा करने की नियत से हमला करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। जिला पंचायत सदस्य के घर पर कब्जा करने को लेकर छह दबंगों ने हमला कर दिया। जिससे घर पर मौजूद जिला पंचायत सदस्य घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
बुधवार की रात लगभग 8:30 बजे रुरुगंज निवासी जिला पंचायत सदस्य अवनेश कुमार उर्फ लल्लू चक पुत्र छोटेलाल अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी उनके घर के सामने पहुंचे छह दबंगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित जिला पंचायत सदस्य अवनेश का आरोप है कि दबंगों ने उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। पीड़ित जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि मेरा लगभग 50 साल पुराना मकान जनता इंटर कॉलेज के बगल में बना हुआ है। जिसको लेकर यह दबंग बराबर उससे विवाद करते आ रहे हैं। उसी विवाद को लेकर आज शाम दबंगों ने उसके ऊपर हमला कर दिया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में एक दबंग भी घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची रुरुगंज चौकी पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य व दूसरे पक्ष के एक युवक को सीएससी बिधूना में इलाज के लिए भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हुआ है। जिसमें जिला पंचायत सदस्य समेत दो लोग घायल हुए हैं। दोनों को पुलिस ने सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। अभी किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।