फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   District Panchayat member Dharmendra property worth lakhs attached

औरैया: जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र की लाखों की अचल संपत्ति कुर्क, आवास, ट्रेनिंग स्कूल समेत ट्रक भी कुर्क

Wed, 11 Aug 2021 10:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Aug 2021 10:07 PM IST
सार

जिला मजिस्ट्रेट सुनील कुमार वर्मा ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद व समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14 (एक) के तहत आरोपी धर्मेंद्र यादव निवासी ऊमरसाना थाना दिबियापुर की चल अचल संपत्ति की कुर्की के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
District Panchayat member Dharmendra property worth lakhs attached
जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र की लाखों की अचल संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के दिबियापुर में बुधवार को समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव की लाखों की अचल संपत्ति कुर्क की गई। जिला बदर धर्मेंद्र इस समय इटावा जेल में है। बुधवार को नायब तहसीलदार पवन कुमार, सहायल थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस बल दिबियापुर में सहायल रोड पर बने धर्मेंद्र यादव के लगभग 42 लाख कीमत के मकान को कुर्क करने पहुंचा। यहां पर नोटिस चस्पा कर कुर्की की।
विज्ञापन


इसके बाद टीम धर्मेंद्र के उमरसाना स्थित पैतृक गांव पहुंची। यहां पर मोटर ट्रेनिंग स्कूल, 6.50 लाख से ज्यादा कीमत की 0.109 हेक्टेयर भूमि (मां के नाम खरीदी गई), ट्रक (पिता के नाम खरीदा गया) कुर्क किया गया। जिला मजिस्ट्रेट सुनील कुमार वर्मा ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद व समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14 (एक) के तहत आरोपी धर्मेंद्र यादव निवासी ऊमरसाना थाना दिबियापुर की चल अचल संपत्ति की कुर्की के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


डीएम ने धर्मेंद्र के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी की थी। धर्मेंद्र ने इटावा जेल में रहते हुए भाग्यनगर ब्लॉक से सबसे बड़े अंतर से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता था। जेल से रिहाई होने के बाद रैली निकालने पर इटावा पुलिस ने उसकी कई गाड़ियां सीज कीं थीं। साथ ही धर्मेंद्र को जेल भेजा था। कुर्की के आदेश के बाद समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने इस प्रक्रिया पर विरोध जताया। जबकि अधिवक्ताओं ने भी आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्क नहीं हो सकीं दोनों बाइकें 
जिला मजिस्ट्रेट सुनील कुमार वर्मा ने धर्मेंद्र की लगभग 30 हजार व 40 हजार कीमत की दो बाइकें भी कुर्क करने के आदेश दिए थे। लेकिन यह दोनों बाइकें कुर्क नहीं कीं जा सकीं। कुर्की करने पहुंचीं टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक सहायल थाना राजकुमार ने बताया कि गांव के लोगों ने बताया कि एक बाइक पूर्व में चोरी हो चुकी है। इसकी रिपोर्ट इटावा के सिविल लाइन थाने में दर्ज है। जबकि दूसरी बाइक पूर्व में बेची जा चुकी है। बताया कि दोनों बाइकों के बारे में जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed