फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   District Magistrate suddenly reached wheat procurement center, created panic

Auraiya News: अचानक गेहूं खरीद केंद्र पर पहुंचीं जिलाधिकारी, मची खलबली

Fri, 26 Apr 2024 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate suddenly reached wheat procurement center, created panic
अटसू। गुरुवार को जिलाधिकारी अचानक बाबरपुर स्थित गेहूं खरीद केंद्र पर पहुंचीं। जिन्हें देख संचालक व वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों में खलबली मच गई। हालांकि व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। इस दौरान किसानों से व्यवस्थाओं के बारे में भी पूछा गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश गुरुवार की सुबह बाबरपुर के गल्ला मंडी स्थित एसएमआई एजेंसी के गेंहू खरीद केंद्र पर पहुंचीं। अचानक अधिकारियों के वाहनों का काफिला देख संचालन व अन्य कर्मचारियों में खलबली देखने को मिली। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने केंद्र पर मौजूद गेहूं का स्टाॅक को देखा। साथ ही खरीद के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

इसके साथ ही वहां व्यवस्थाओं को देखते हुए विवरण पंजिका का अवलोकन किया। मौजूद किसानों से गेहूं खरीद व व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की। इस दौरान अंकन पंजिका में अंकित प्रविष्टियां तौल की गई उपज (बारदाना) का वजन जांचा। अब तक क्रय की गई फसल के भुगतान संबंधी जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि./रा.) महेंद्र पाल सिंह, उप जिलाधिकारी अजीतमल, तहसीलदार अजीतमल, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed