फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   District level and central level supervisors will continue to inspect Navodaya entrance examination.

Auraiya News: नवोदय प्रवेश परीक्षा में जिला स्तरीय एवं केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक करते रहेंगे निरीक्षण

Fri, 19 Jan 2024 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
District level and central level supervisors will continue to inspect Navodaya entrance examination.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा छह की 80 सीटों के लिए 20 जनवरी को होने वाली प्रवेश परीक्षा में 2379 अभ्यर्थी बैठेंगे। परीक्षा की तैयारियों के लिए गुरुवार को जवाहर नवोदय विद्यालय तैयापुर में बैठक हुई। इसमें जिले में बनाए गए आठ परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष, केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक और खंड शिक्षा अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

तैयापुर स्थित विद्यालय में आयोजित बैठक में प्रभारी प्राचार्य नीलम मिश्रा ने कहा कि प्रवेश परीक्षा निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी का सहयोग अनिवार्य है। जिला स्तरीय पर्यवेक्षक और केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक औचक निरीक्षण करते रहेंगे। ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न हो सके। प्रत्येक केंद्र पर दो केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक रहेंगे। जबकि जिला स्तर पर विद्यालय की ओर से चार पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा समिति में शामिल धीरेंद्र कुमार शुक्ला, सुमित कुमार एवं देवेश कोष्ठा ने परीक्षा से संबंधित तकनीकी जानकारियां उपलब्ध कराईं। डीआईओएस के प्रतिनिधि के रूप में कप्तान सिंह यादव, खंड शिक्षा अधिकारियों में दीपक कुमार, अजय विक्रम सिंह, शिव सिंह, जगदीश चंद्र श्रीवास्तव, उपेंद्र कुमार, डी जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






डिजिटल रूप से केंद्राध्यक्ष के पास रहेंगे परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र

प्रवेश परीक्षा समिति में शामिल अध्यापकों ने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले आनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही संबंधित ब्लाक के ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। यदि किन्हीं कारणों से प्रवेशार्थी को प्रवेश पत्र नहीं मिल पाता तो इसके लिए भी व्यवस्था की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्राध्यक्ष के पास प्रवेशार्थियों के प्रवेश पत्र डिजिटल रूप से मौजूद रहेंगे। परीक्षा समय से पहले प्रवेशार्थी अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि एवं अन्य साक्ष्य देकर केंद्राध्यक्ष से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed