फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   District heads of parties expressed their opinion on UP budget

Auraiya News: पार्टियों के जिलाध्यक्षों ने यूपी बजट पर रखी राय

Tue, 06 Feb 2024 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 06 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
District heads of parties expressed their opinion on UP budget
औरैया। सोमवार को विधानसभा में प्रदेश सरकार की ओर से बजट जारी किया गया। जिसे लेकर जिलेभर में चर्चाओं का दौर पूरे दिन चलता रहा। शहर के चौराहों पर चाय की दुकानों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर लोग अपने हिसाब से प्रदेश सरकार के बजट को तौलते नजर आए। वहीं बजट पर राजनैतिक प्रतिक्रियाएं चौकाने वाली रहीं। सत्ता पक्ष भाजपा के जिलाध्यक्ष ने जहां बजट की सराहना की, वहीं अन्य राजनैतिक संगठनों के अध्यक्षों ने बजट पर सीधा हमला बोला। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर झूठा पिटारा बताया।
विज्ञापन

क्या बोले राजनैतिक संगठनों के जिलाध्यक्ष----
फोटो-05एयूआरपी 14 - भुवन प्रकाश गुप्ता। श्रोत-स्वयं
‘प्रदेश सरकार का बजट सराहनीय है। सभी वर्गों को हितों को पूरा करने वाला बजट है। चाहे किसान हो या व्यापारी, युवाओं से लेकर सभी को राहत देने वाला बजट है। प्रदेश सरकार का यह बजट गरीब हित को दर्शा रहा है।-भुवन प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी
विज्ञापन

------------------
फोटो-05एयूआरपी 15- शिववीर दुबे। श्रोत-स्वयं
‘जनहित को लेकर बजट खरा नहीं उतरा है। लोक सभा चुनाव जीतने का एक झूठा पिटारा खोला गया है। महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी व अशिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर बजट में कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया है। महज खानापूर्ति रही।’-शिववीर दुबे, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
फोटो-05एयूआरपी 16-सर्वेश बाबू गौतम। श्रोत-स्वयं
‘किसानों की मूलभूत समस्याओं को लेकर बजट में कोई ध्यान नहीं दिया गया है। शहर व कस्बों के लिए रोजगार की दिशा में कोई विशेष निर्णय नहीं लिया गया। लोक लुभावन वादे ही नजर आ रहे हैं।-सर्वेश बाबू गौतम, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी

----------------
फोटो-05एयूआरपी 17 - कमल गौतम। श्रोत-स्वयं
‘प्रदेश सरकार का यह बजट लोकसभा चुनाव को लेकर छलावा मात्र है। जनता की सहूलियत के लिए इसमें कोई विशेष प्रावधान नहीं रहा है। लोक लुभावन वायदे के जरिए महज लोगों को भ्रमित करने का प्रयास है।’-कमल गौतम, जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed