फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   District administration alert from Udaipur incident

राजस्थान में टेलर की हत्या को लेकर जिले में अलर्ट रही पुलिस

Thu, 30 Jun 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
District administration alert from Udaipur incident
औरैया। राजस्थान के उदयपुर में टेलर की दुकान में घुसकर हुई निर्मम हत्या के बाद जिले में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले के अधिकांश थानों में थाना प्रभारियों ने संभ्रत व्यक्तिओं के साथ बैठक की। इसके बाद क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में बुधवार शाम को डीएम पीसी श्रीवास्तव, एसपी चारू निगम, एएसपी शिष्य पाल, सीओ सुरेंद्र नाथ सिंह ने संभ्रत नागरिकों के साथ बैठक की। एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया में वायरल किसी भी तरह की अफवाहों व भड़काऊ पोस्ट पर ध्यान न दें। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाएं रखें। किसी भी तरीके से क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की।
विज्ञापन

बैठक में अजीतमल एसडीएम अखिलेश कुमार, क्षेत्राधिकारी प्रदीप व कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश, बिधूना कोतवाली परिसर में एसडीएम लवगीत कौर, सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed