{"_id":"654d1da15a720e5c930b11c0","slug":"dispute-over-trivial-matter-old-woman-killed-by-attacking-with-sticks-and-rods-auraiya-news-c-211-1-aur1002-5112-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मामूली बात पर विवाद, लाठी व सरिया से हमलाकर वृद्धा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मामूली बात पर विवाद, लाठी व सरिया से हमलाकर वृद्धा की हत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मढ़ामाछी झील में बुधवार रात वृद्धा के बल्ब जलाने से नाराज होकर प्रधान पुत्र ने नशे में हत्या कर दी। बचाने आए परिजनों को भी मारापीटा जिसमें तीन लोग गंभीर हैं। घायलों को पुलिस ने सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्रधान पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। देर रात एसपी ने दो टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कराई है। पुलिस ने प्रधान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मढ़ामाछी झील निवासी जयचंद्र पुत्र उदयवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे दादी शांति देवी बाहर चारपाई पर बैठी थीं। प्रधान पुत्र मोहित सिंह दरवाजे के सामने पेशाब कर रहा था। दादी ने बत्ती जला दी। लाइट जलाने से प्रधान पुत्र मोहित गुस्से में आकर गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर मोहित ने अपने साथी बलवीर सिंह व रामकरन समेत कुछ अन्य लोगों ने मिलकर दादी शांति देवी को पीटना शुरू कर दिया।
शांति देवी के सिर पर सरिया व लाठी मारी। दादी के बचाव में आईं मां लक्ष्मी व पिता उदयवीर को भी पीटा। सीएचसी बिधूना ले जाने पर शांति देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि मां व पिता को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों से वार्ता की है। घटना के बिंदुओं पर जांच की जा रही। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। - चारू निगम, पुलिस अधीक्षक
-- -- -- --
रात में भारी संख्या में मौजूद रहा फोर्स
मढ़ामाछी झील गांव की घटना की जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी श्रीकेश भारती, क्राइम निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चौहान, सन्त प्रकाश समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा समेत आला अधिकारी देर रात गांव पहुंचे। घटना के बारे में विस्तृत ग्रामीण व परिजनों से जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी हैं। बताया गया कि एक वर्ष पूर्व भी प्रधान पुत्र ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट कर चुका है।
-- -- -- -- -- -- -- -
मालती देवी है प्रधान, बेटा प्रतिनिधि के तौर पर देखता काम
कोतवाली बिधूना क्षेत्र के गांव मढ़ामाछी झील की वर्तमान में मालती देवी प्रधान है। जिनका पुत्र मोहित सिंह जो कि उनके प्रतिनिधि के तौर पर काम देखता है। बताया गया प्रधान पुत्र गांव के उदयवीर के परिवार से रंजिश मानता था। एक वर्ष पूर्व भी वह गली में खड़ंजा बिछवाने को लेकर उदयवीर के परिजनों के साथ मारपीट कर चुका है। जिस मामले में मोहित के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है।