{"_id":"ca4e4e2c187569bdac209555480aa68f","slug":"disappeared-from-electoral-rolls-several-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचक नामावलियों से गायब कई परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचक नामावलियों से गायब कई परिवार
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Wed, 19 Aug 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन के बाद गांव में रहने के बावजूद वोटर सूची से नाम काटे जाने पर तुर्कीपुर, अटा व बमुरीपुर के ग्रामीणों ने तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद बीएलओ का घेराव कर निर्वाचक नामावली में गड़बड़ी पर खरी खोटी सुनाई। शिकायती पत्र मिलने पर एसडीएम ने जांच का आश्वासन दिया।
ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर 14 अगस्त को ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर सूची चस्पा की गई। तैयार की गई निर्वाचक नामावलियों में बीएलओ ने गांव में रहने वाले र्कई परिवारों के सभी सदस्यों के नाम सूची से उड़ा दिए।
विज्ञापन
तहसील दिवस के दौरान ग्राम बमुरीपुर, तुर्कीपुर, अटा के ग्रामीणों ने एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव को पत्र सौंपकर बीएलओ की कारस्तानी से अवगत कराया।
ग्राम तुर्कीपुर, अटा के लोगों ने बताया कि बीएलओ विनोद कुमार उनके ही गांव में रहता है, उसे गांव की भौगोलिक स्थिति व वहां रहने वाले ग्रामीणों की जानकारी है। बावजूद इसके बीएलओ ने गांव में स्थायी रूप से रहने वाले लोगों के पूरे परिवार के नाम ही निर्वाचक नामावली से गायब कर दिए।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि बीएलओ का चचेरा भाई ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। इसके चलते उसने जानबूझकर विपक्षियों के नाम सूची से गायब कर दिए। ग्रामीणों ने एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव से बीएलओ की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को जांच कराकर न्याय किए जाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने तहसील दिवस में मौजूद बीएलओ विनोद कुमार का घेराव कर खरी खोटी सुनाई।
वहीं बीएलओ विनोद कुमार का कहना है कि उसने सही सूची दी, लेकिन कंप्यूटर में अभी बहुत से नाम चढ़ने शेष हैं। सवाल यह है कि जब अंतिम सूची का प्रकाशन हो चुका तो फिर अब बिना आपत्ति व दावा के कौन से नाम सूची में शामिल किया जा सकता है।