फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Disabled student Ananya set out to conquer the world through yoga

Auraiya News: योग के जरिये दुनिया जीतने को निकली दिव्यांग छात्रा अनन्या

Wed, 27 Dec 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 27 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Disabled student Ananya set out to conquer the world through yoga
औरैया। जोश और जुनून के आगे दिव्यांगता कभी आड़े नहीं आती। आगे बढ़ने की ललक किसी को भी चैंपियन बना सकती है। साथ ही सफलता कभी साधन की मोहताज नहीं होती, सफलता को साधना के बल पर हासिल किया जा सकता है। इन सभी बातों को सत्य सिद्ध करके दिखाया है ब्लॉक औरैया के गांव पन्हर निवासी जन्म से नेत्रहीन कक्षा तीन की छात्रा अनन्या ने। बालिका के पिता सर्वेश शहर के एक होटल में काम करते हैं और माता पूजा गृहणी हैं।
विज्ञापन

कानपुर देहात के माती में 22 दिसंबर को बेसिक शिक्षा परिषद की मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें एथलेटिक्स में सदर ब्लॉक के बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लॉक पीटीआई आशीष अवस्थी व सुनील कुमार के दिशा निर्देशन में अनन्या ने मंडल स्तर योग का प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया। इससे पहले अनन्या पहले ब्लॉक स्तर पर, फिर जनपद स्तर पर अव्वल आयी थी। अनन्या का प्रशिक्षण एक कदम संस्था के प्रशिक्षक सोम्या, निशा और विशाल द्वारा दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय पन्हर की प्रधानाध्यापक कल्पना त्रिपाठी ने बताया कि जन्म से दृष्टिहीन होने के बावजूद प्रतिभा की धनी छात्रा अनन्या में तन्मयता से सीखने की बहुत चाह रहती है। यही कारण है कि उसने आज योग के दम पर अपना परचम लहराया है। विद्यालय की सहायक अध्यापक संगीता, गीतांजलि, अपर्णा, अनु वर्मा, दीप शिखा, राखी व पूनम ने बताया कि नेत्रहीन होने के बावजूद अनन्या शुरू से होनहार है। उसमें विषय वस्तु को समझने की क्षमता बेजोड़ है। विद्यालय स्तर पर जो भी उसे सिखाया जा जाता है। वह बहुत जल्दी सीखती है। बचपन से ही कुछ बड़ा करने की सोच उसमें दिखाई पड़ती है।
विज्ञापन

--------------
इनसेट---
एक कदम संस्था ने किया प्रशिक्षित
नेत्रहीन बिटिया को प्रशिक्षित करने में एक कदम एनजीओ ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। बच्ची को प्रशिक्षित करने के लिए एक अध्यापक को संस्था द्वारा अलग से नियुक्त किया गया है। वहीं घर पर बच्ची की शिक्षा के लिए गांव स्तर पर भी एक अध्यापक को संस्था द्वारा लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed