फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Disabled children of council school will go on exposure visit

Auraiya News: एक्सपोजर विजिट पर जाएंगे परिषदीय स्कूल के दिव्यांग बच्चे

Tue, 23 Sep 2025 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 23 Sep 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Disabled children of council school will go on exposure visit
औरैया। जिले में हर साल परिषदीय स्कूलों के बच्चों को ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों की सैर कराई जाती है लेकिन इस बार दिव्यांग बच्चों को की एक्सपोजर विजिट कराई जाएगी इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने विशेष तैयारी की है। उन्हें भी ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों की सैर कराई जाएगी।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के दिव्यांग बच्चों के लिए मौजूदा शिक्षण सत्र में तीन एक्सपोजर विजिट की शासन स्तर से स्वीकृति दी गई है। इसके लिए 1-1 लाख रुपये के खर्च का प्रावधान भी तय कर दिया गया है। अक्तूबर माह से इसकी शुरुआत होनी जा रही है। घर से लेकर टूर घूमने व बाद में वापस बच्चों को घर तक पहुंचाने के लिए शिक्षकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिले लेकर बीएसए स्तर से बीईओ व प्रधानाध्यापकों की टीम बनाकर एक्सपोजर विजिट की तैयारी बनाई जा रही है।
विज्ञापन

पहले चरण में इच्छुक बच्चों की सूची प्रधानाध्यापकों से मांगी गई है। वहीं, औरैया समेत पड़ोसी जिलों के कुछ प्रमुख स्थलों को भी चुना जा रहा है। बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए एक्सपोजर विजिट की तैयारी बनाई जा रही है। तीन चरणों में बच्चों को ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों की सैर कराई जाएगी। इसे लेकर बीईओ व प्रधानाध्यापकों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed