फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dirt from the pond spread till the road

Auraiya News: सड़क तक फैली तालाब की गंदगी

Sun, 10 Mar 2024 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Dirt from the pond spread till the road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर के मोहल्ले नरायनपुर में गंदगी से पटे तालाब के आसपास की आबादी को संकट से जूझना रही है। तालाब की उफनाती गंदगी सड़क तक जा पहुंची है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ा है। ऐसे में संक्रमण के साथ ही बदबू लोगों के लिए दुश्वारियों का सबब बनी है।
शहर के मोहल्ला नरायनपुर में गंदगी से पटे तालाब के आसपास करीब 200 घरों में लोग रहते हैं। तालाब किनारे सड़क से यहां पर लोगों का आवागमन होता है। तालाब में गंदगी का अंबार कुछ इस कदर है कि सड़क तक यह फैली हुई है। लोगों का आवागमन गंदगी के बीच हो रहा है। शाम होते ही यहां मच्छरों के झुंड लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते हैं। संक्रमण का खतरा भी मंडरा रहा है।
विज्ञापन


-----------

सुंदरीकरण से मिलेगी निजात

फोटो-10एयूआरपी 02- चंद्रशेखर। संवाद

तालाब कई वर्षों से गंदगी से पटा है। साल में एक दो बार नगर पालिका परिषद की ओर से सफाई करा दी जाती है, लेकिन लोग फिर से गंदा कर देते हैं। तालाब का सुंदरीकरण हो तो ही इस समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- चंद्रशेखर, नरायनपुर
------

तालाब के पानी से नालियां चोक
फोटो-10एयूआरपी 03- अभय सिंह। संवाद
तालाब की गंदगी सड़क तक आ जाती है। ऐसे में घरों के गंदे पानी से लेकर नालियां चोक हो गई हैं। सड़क पर गंदा पानी भर रहा है। संक्रमण फैलने का खतरा है। नगर पालिका परिषद की ओर से तालाब को साफ कराया जाना चाहिए।

-अभय सिंह, नरायनपुर
-------------
वर्जन
15 लाख रुपये के बजट से नरायनपुर मोहल्ले के तालाब का सुंदरीकरण किया जाना है। पहले चरण में सफाई होनी है। इसके लिए दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। एक सप्ताह में काम शुरू हो जाएगा। तालाब को भव्य आकार देते हुए चारों ओर इंटरलाकिंग भी बिछाई जाएगी।
-अनूप गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed