{"_id":"5e628fc08ebc3eeb4c475a51","slug":"direction-of-beti-bachao-beti-padhao-campaign-fast-auraiya-news-knp5490229125","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ जनजागरूकता अभियान में तेजी लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ जनजागरूकता अभियान में तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन
एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम अभिषेक सिंह व अन्य अधिकारी
- फोटो : AURAIYA
औरैया। डीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिला स्तरीय संचालन समिति एवं बाल संरक्षण समिति की बैठक हुई। कलक्ट्रेट सभागार में रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष की बैठक हुई। जिसमें समिति के साथ समीक्षा की गई। इस मौके पर डीएम ने एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डीएम अभिषेक सिंह ने जिला प्रोबेशन अधिकारी आवेश कुमार को निर्देश दिए कि बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ को लेकर कार्ययोजना रंगोली, वॉल पेंटिंग, लेखन, मेहंदी, दौड़, खो-खो, कैरम आदि की विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली बालिकाओं एवं अभिभावकों को चिह्नित कर जिला स्तरीय कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाए।
बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र दिए जाएं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर, बैनर, पंपलेट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए। जिला प्रोबेशन अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि एक एलईडी वैन लगाई गई है। इसके माध्यम से गांव-गांव जाकर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर डीएम अभिषेक सिंह ने एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दूसरी बैठक में रानी लक्ष्मीबाई महिला कोष को लेकर हुई बैठक में डीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि सम्मान कोष की मदद से हिंसा पीड़ित महिलाओं एवं उनके आश्रितों के साथ-साथ आर्थिक रूप से निर्बल महिलाओं की शैक्षिक एवं चिकित्सकीय सुविधा देने के लिए आर्थिक सहायता दिये जाने का भी प्रावधान है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी आवेश कुमार ने बताया एसिड अटैक एवं हिंसा पीड़ित मामले तीन माह में 25 मामले आए हैं। जिसे कमेटी की सहमति से 25 मामलों में आठ मामले स्वीकृत किए गए। 17 मामले निरस्त किए गए। डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए जो मामले स्वीकृत किए गए। इस मौके पर सीडीओ ब्रज किशोर पाठक, एडीशनल एसपी कमलेध दीक्षित आदि अधिकारी मौजूद थे।