फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Direct connectivity of 20 villages of Jalaun was broken

Auraiya News: जालौन के 20 गांवों का सीधा संपर्क टूटा, 30 किलो मीटर का बढ़ा चक्कर

Thu, 20 Jul 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Direct connectivity of 20 villages of Jalaun was broken
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
शेरगढ़ घाट स्थित यमुना पुल पर मरम्मत का कार्य शुरू हो जाने के कारण सोमवार से सभी तरह के वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी जालौन जिले के उन 20 गांवों को होगी जिनका औरैया शहर से जुड़ाव है। रोजमर्रा के कामों के साथ स्कूल, बाजार, मंडी में लोगों का ज्यादा आना जाना रहता है। अब इन्हें 30 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा।
यमुना पुल पर पिछले वर्ष 11 नवंबर को तत्कालीन जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी। इसके बाद पुल पर बैरिकेडिंग लगाकर हल्के वाहन ही गुजारे जा रहे थे। सोमवार से पुल पर सभी तरह का आवागमन बंद हो गया है। इससे नौकरी पेशे वाले लोगों को करीब 30 से 40 किलो मीटर के चक्कर लगाकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से सफर तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पुल पर किसी भी तरह की चहल पहल न हो, इसके लिए कोतवाली पुलिस के साथ परिवहन, खनन विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। औरैया जाने वाले छोर पर देवकली चौराहे के पास पुलिस बल तैनात किया जाएगा। वहीं जालौन से औरैया की ओर आने वाले वाहनों को रोकने के लिए जालौन पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन गांवों के लोगों के लिए बढ़ी परेशानी
यमुना पुल बंद किए जाने से जालौन जिले के सनगढ़, शंकरपुर, मसगांव, चौथ, नैनापुर, धराना, इटाहा, सलेमपुर, नहर कोठी, कुठौंद, नायली, हरसिंहपुर, नवासी, बरियापुर, मदारीपुर समेत करीब 20 गांव के लोग अब सीधे औरैया नहीं आ सकेंगे। इन्हें कुठौंद से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से करीब 30 किलो मीटर का चक्कर लगाकर औरैया आना होगा।
---
शिक्षक व नौकरी पेशे वाले लोग परेशान
औरैया से करीब 20 स्कूलों में तैनात शिक्षक प्रतिदिन पढ़ाने के लिए यमुना पुल के रास्ते से आते जाते थे। वहीं जालौन जिले के कुंठौंद व उरई, जालौन से काफी लोग जिला मुख्यालय व सदर तहसील में नौकरी करने आते हैं। अब इन लाेगों को जालौन जाने के लिए शहर से करीब 10 किलो मीटर दूर मिहौली जाना होगा। यहां से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से होते हुए जालौन जाएंगे। वहीं जालौन से आने वाले लोग भी मिहौली से औरैया पहुंच सकेंगे।
----
कम से कम दो माह रहेगी समस्या
लोक निर्माण विभाग ने भले ही 20 जुलाई से आवागमन बंद कर एक माह में काम पूरा करा लेने की बात कही हो, मगर जिस गति से काम चल रहा है। उससे साफ जाहिर है कि एक माह से अधिक समय लगेगा। इस दौरान पुल की बियरिंग, ज्वाइंटर बदलने के साथ पुल के किनारे का हिस्सा भी मरम्मत किया जाना है। इसके साथ ही अप्रोच रोड भी बननी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने बजट की मांग की है। यदि यह काम भी एक साथ पूरा कराया गया तो कम से कम दो माह का समय लग सकता है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि बारिश को देखते हुए काम तेजी से कराया जा रहा है।
ऑटो चालक परेशान, बस संचालकों की चांदी
औरैया-जालौन के लिए काफी संख्या में ऑटो चल रहे थे। जालौन चौराहे से सवारियां लेकर ऑटो चालक जालौन जाते थे। पुल पर आवागमन बंद होने से यह बुंदेलखंड एक्सप्रेस से नहीं जा सकेंगे। इन्हें रूट संचालन को लेकर भी परेशानी हो सकती है। इसको लेकर चालक परेशान हैं। हालांकि इसको लेकर स्थिति साफ नहीं की गई है। वहीं भारी वाहन बंद हो जाने से निजी व रोडवेज बसें बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से ही आ रही थी। ऐसे में उन्हें सवारियां अधिक मिलेगी।

----
झांसी, इटावा से डायवर्ट किए जाएंगे वाहन
यमुना पुल पर आवागमन बंद किए जाने की सूचना जिला प्रशासन द्वारा झांसी, कानपुर मंडल के आयुक्त को दी गई है। झांसी से गिट्टी, मौरंग लेकर हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद जाने वाले ट्रक इसी रास्ते से गुजरते हैं। अब इनका रूट झांसी से ही डायवर्ट किया जाएगा। वहीं इटावा, कानपुर देहात के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। ऐसे भारी व हल्के वाहन जो यमुना पुल से होकर गुजरते हैं। उन्हें इटावा से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे व कानपुर देहात के वाहनों को झांसी-कानपुर मार्ग से गुजारा जाएगा। इसके साथ ही खनन व परिवहन विभाग के अधिकारियों को निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed