फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dipu said the veterans challenge

दीपू ने दिग्गजों को दी चुनौती

Fri, 01 Jan 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 01 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Dipu said the veterans challenge
कभी सपा के सक्रिय सदस्य कहे जाने वाले दीपू सिंह ने जिले के सपाइयों को एक बार चुनौती देने का काम किया है। बागी बने दीपू ने सपा नेताओं को चुनौती देते हुए अपना नामांकन पत्र आखिरकार शुक्रवार को दाखिल कर ही दिया।
विज्ञापन


नामांकन भरने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी दीपू सिंह ने सपाइयों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर उन्हें खदेड़ा गया। असलहा दिखाकर पर्चा न भरने की धमकी दी गई। वह एक किलो मीटर पैदल चलकर नामांकन स्थल तक पहुंच सके हैं। इस दौरान नामांकन कराने के लिए उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्षा सरिता भदौरिया व अकबरपुर लोकसभा के सांसद भोले सिंह जिला मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके बाद से राजनैतिक माहौल गर्मा गया है। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा, बसपा और कांग्रेस ने अपना कोई दावेदार नहीं खड़ा किया है, लेकिन उनके जिला पंचायत सदस्य निर्दलीय प्रत्याशी दीपू सिंह के साथ नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से सपा में अंतर्कलह का अंदेशा लगाया जा रहा था। दीपू सिंह के बागी बनने के बाद वह सामने आ गई। सपा से टिकट न मिलने के बाद जिला पंचायत सदस्य दीपू सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया था। लेकिन पुलिस ने दीपू सिंह के खिलाफ पुरानी फाइलें खोले जाने से एक बार संकट के बादल छा गए थे। दीपू सिंह ने जिला प्रशासन पर फर्जी तरीके से मुकदमे दर्ज किए जाने का आरोप भी लगाया था। नामांकन के एक दिन पहले निर्दलीय प्रत्याशी दीपू सिंह को दो गनर दे दिए गए।


सैकड़ों की संख्या में पहुंचे समर्थक
निर्दलीय प्रत्याशी दीपू सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया तो उनके साथ सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे। करीब एक सैकड़ा चार पहिया वाहनों के साथ दीपू सिंह ने अपना नामांकन जोश के साथ किया। वहीं उन्होंने जिला प्रशासन से निष्पक्ष तरीके से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कराए जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed