{"_id":"bdc623d9d7e4c1e7b971caedfcd9f863","slug":"diploma-engineer-descended-stadium-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा स्टेडियम में उमड़े डिप्लोमा इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा स्टेडियम में उमड़े डिप्लोमा इंजीनियर
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Wed, 02 Mar 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले एक पखवारे से चली आ रही डिप्लोमा इंजीनियरों का कार्य बहिष्कार बुधवार को अनिश्चित कालीन हड़ताल में तब्दील हो गया। इस दौरान डिप्लोमा इंजीनियरों ने ककोर मुख्यालय के तिरंगा स्टेडियम पर जमा होकर प्रदर्शन किया। कहा कि ग्रेड पे 4800 का शासनादेश से कम कुछ भी मंजूर नहीं। इस मौके पर पदाधिकारियों ने मांगे न माने जाने पर जेल भरो आंदोलन करने की भी चेतावनी दी।
मुख्यालय पर संघर्ष समिति चेयरमैन इंजीनियर रामविलास की इंजीनियरों ने एक स्वर में 4800 ग्रेड पे किए जाने का शासनादेश जारी न होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। वहीं सहायक अभियंता नलकूप विभाग के इंजीनियर सुदर्शन प्रसाद व सचिव इंजीनियर विनोद कटियार ने कहा कि हड़ताल को चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सभी डिप्लोमा इंजीनियरों की मौजूदगी में रणनीति का खुलासा किया।
साथ ही गठित टीमों की जानकारी दी। इस बात के भी निर्देश दिए कि सभी डिप्लोमा इंजीनियरों से हड़ताल में अनिवार्य रुप से उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की। वहीं संघर्ष समिति चेयरमेन इंजीनियर रामविलास ने कहा कि जबकि 4800 ग्रेड पे नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष अनवरत चलता रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर सभी डिप्लोमा इंजीनियर्स जेल भरो आंदोलन के लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन
इस दौरान डिप्लोमा इंजीनियर महेश सिंह, इंजीनियर सीके सचान, इंजीनियर पवन कुमार, इंजीनियर आशुतोष, इंजीनियर दिलीप कुमा चौहान, इंजीनियर निर्दोष कुमार, इंजीनियर दिनेश, इंजीनियर मान सिंह, इंजीनियर संदीप मौर्या सहित भारी संख्या में डिप्लोमा इंजीनियर मौजूद रहे।