फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dilapidated school buildings to be demolished; action to be taken against negligence regarding mid-day meals: DM

जर्जर विद्यालय भवन होंगे ध्वस्त, मध्यान्ह भोजन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

Mon, 17 Aug 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 17 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated school buildings to be demolished; action to be taken against negligence regarding mid-day meals: DM
औरैया। जिले के समस्त परिषदीय विद्यालयों में व्यवस्थाओं और मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने दिशा-निर्देश दिए हैं। सोमवार को कैंप कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में स्वच्छता, सुरक्षा, सुगम आवागमन, स्वच्छ पेयजल, क्रियाशील शौचालय और गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जर्जर व क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों पर विशेष ध्यान देते हुए निर्देश दिया कि ऐसे भवनों का तकनीकी परीक्षण कराया जाए। उन्हें नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी की जाए, ताकि छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो। इसके साथ ही परिसर व छतों की नियमित साफ-सफाई और विद्यालयों तक सुगम व सुलभ रास्ते की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा करते हुए भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता, स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। खाना पकाने और परोसने में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और संबंधित अधिकारी इसका नियमित पालन कराएं। शौचालयों की नियमित सफाई और पर्याप्त जलापूर्ति को भी अनिवार्य बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारी, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी और सहायक विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी स्तर पर शिथिलता पाई गई तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की जवाबदेही तय कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज प्रसाद, बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सहित समस्त अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed